पेहानी में आग से दुकान खाक, आगजनी की शिकायत
पेहानी में आग से दुकान खाक, आगजनी की शिकायत फोटो मानपुर ,01 : पेहानी मुहल्ले में आग से जले सामान.मानपुर. बुनियादगंज थाना क्षेत्र के पेहानी मुहल्ला स्थित गौरी शंकर मंदिर के पास शुक्रवार की देर शाम किराना दुकान में आग लगने से हजारों की संपति जल कर राख हो गयी. हालांकि, आसपास के लोगों ने […]
पेहानी में आग से दुकान खाक, आगजनी की शिकायत फोटो मानपुर ,01 : पेहानी मुहल्ले में आग से जले सामान.मानपुर. बुनियादगंज थाना क्षेत्र के पेहानी मुहल्ला स्थित गौरी शंकर मंदिर के पास शुक्रवार की देर शाम किराना दुकान में आग लगने से हजारों की संपति जल कर राख हो गयी. हालांकि, आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन सब बेकार चला गया. आग लगने का कारण पता नहीं चल सका. घटना के बारे में दुकानदार गोपाल वर्मा ने बताया कि वह अपने ससुराल लखीसराय के बड़हिया चले गये थे. इसी बात का फायदा उठा कर अपराधी किस्म के कुछ लोगों ने उनकी दुकान में आग लगा दी. उन्होंने दुकान में आग लगाने की शिकायत दर्ज करायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










