गया जेल से हटेगा कुख्यात संतोष झा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गया: दरभंगा में दो इंजीनियरों की हत्या के बाद चर्चा में आये कुख्यात अपराधी संतोष झा को गया सेंट्रल जेल से हटाने की तैयारी है. सिटी एसपी रविरंजन कुमार ने बताया कि इस संबंध में डीएम को पत्र भेजा गया है. सिटी एसपी के मुताबिक, इंजीनियरों की हत्या में संतोष के कई सहयोगी गिरफ्तार हो […]
विज्ञापन
गया: दरभंगा में दो इंजीनियरों की हत्या के बाद चर्चा में आये कुख्यात अपराधी संतोष झा को गया सेंट्रल जेल से हटाने की तैयारी है. सिटी एसपी रविरंजन कुमार ने बताया कि इस संबंध में डीएम को पत्र भेजा गया है.
सिटी एसपी के मुताबिक, इंजीनियरों की हत्या में संतोष के कई सहयोगी गिरफ्तार हो चुके हैं. वह करीब डेढ़ साल से गया जेल में बंद है. गुरुवार को जेल में हुई छापेमारी के दौरान अंडा सेल में बंद संतोष झा के पास कई मोबाइल फोन बरामद हुए हैं. संतोष के विरुद्ध आपराधिक व नक्सली घटनाओं से संबंधित कई मामले दर्ज हैं.
उसके आपराधिक व नक्सली इतिहास को देखते हुए आशंका है कि उसने गया जेल से भी अपना नेटवर्क तैयार कर लिया होगा. इन कारणों को लेकर संतोष झा को गया जेल से हटाने का निर्णय लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










