उद्घाटन के बाद भी चालू नहीं हुआ जलमीनार
उद्घाटन के बाद भी चालू नहीं हुआ जलमीनार फोटो-01 जलमीनार.अतरी. लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा बथानी ब्लॉक के प्रांगण में जलमीनार बनाया गया है. इसका उद्घाटन 2011 में मंत्री प्रेम कुमार ने किया था. बावजूद इसके यह बेकार पड़ा है. यहां से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है. जलमीनार की क्षमता 30,000 गैलन है. […]
उद्घाटन के बाद भी चालू नहीं हुआ जलमीनार फोटो-01 जलमीनार.अतरी. लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा बथानी ब्लॉक के प्रांगण में जलमीनार बनाया गया है. इसका उद्घाटन 2011 में मंत्री प्रेम कुमार ने किया था. बावजूद इसके यह बेकार पड़ा है. यहां से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है. जलमीनार की क्षमता 30,000 गैलन है. उल्लेखनीय है कि यह क्षेत्र पहाड़ों से घिरा है. पानी का घोर संकट है. टंकी से पानी की आपूर्ति की जाती, तो पांच पंचायतों तेलारी, बथानी, बंडी, सरेन व मनियारा की 25 हजार की आबादी को लाभ मिलता. पता चला है कि पानी की सप्लाइ शुरू कराने के लिए अतरी विधायक कुंती देवी 10 जनवरी से सड़क जाम व अनशन की तैयारी में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










