बिजली विभाग की लापरवाही की शिकायत
बिजली विभाग की लापरवाही की शिकायतअतरी. बथानी पंचायत के लोगों ने स्थानीय विधायक कुंती देवी से शिकायत की है कि बगैर बिजली के ही उन्हें हजारों रुपये का बिल भेजा जा रहा है. गांव में बिजली विभाग की तरफ से पोल व तार टांग दिये गये हैं. गांववालों ने भी अपने घरों में तार टांग […]
बिजली विभाग की लापरवाही की शिकायतअतरी. बथानी पंचायत के लोगों ने स्थानीय विधायक कुंती देवी से शिकायत की है कि बगैर बिजली के ही उन्हें हजारों रुपये का बिल भेजा जा रहा है. गांव में बिजली विभाग की तरफ से पोल व तार टांग दिये गये हैं. गांववालों ने भी अपने घरों में तार टांग कर बोर्ड व बल्ब लगा लिये हैं, लेकिन अब तक बिजली नहीं मिली और बिजली विभाग की तरफ से 25 से 30 हजार रुपये तक का बिल भेजा जा रहा है. विधायक ने लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया और संबंधित पदाधिकारी से बात करने का आश्वासन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










