सत्येंद्र बने राजद के खिजरसराय प्रखंड अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

सत्येंद्र बने राजद के खिजरसराय प्रखंड अध्यक्षखिजरसराय. यशवंत उच्च विद्यालय में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की बैठक हुई, जिसमें प्रखंड अध्यक्ष पद पर लोदीपुर गांव के सत्येंद्र यादव को चुना गया. अध्यक्ष पद के लिए पांच और लोगों ने नामांकन किया, जिनमें बुधलाली यादव, रामईश्वर यादव, संजय यादव, धनंजय यादव व विजय यादव शामिल है. […]

विज्ञापन

सत्येंद्र बने राजद के खिजरसराय प्रखंड अध्यक्षखिजरसराय. यशवंत उच्च विद्यालय में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की बैठक हुई, जिसमें प्रखंड अध्यक्ष पद पर लोदीपुर गांव के सत्येंद्र यादव को चुना गया. अध्यक्ष पद के लिए पांच और लोगों ने नामांकन किया, जिनमें बुधलाली यादव, रामईश्वर यादव, संजय यादव, धनंजय यादव व विजय यादव शामिल है. चुनाव के दौरान हंगामा की स्थिति उत्पन्न हो गयी. हंगामा शांत होने के बाद सभी प्रत्याशियों के प्रस्तावकों व पहचान करनेवाले सदस्यों की बैठक हुई, जिसमें वोटिंग हुई. लेकिन, इस दौरान भी हंगामा हो गया. बाद में अतरी विधायक ने दूरभाष पर बताया कि लोदीपुर के सत्येंद्र यादव को खिजरसराय प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है. चुनाव के दौरान पर निवार्ची पदाधिकारी सरयू यादवव सहायक निवार्ची पदाधिकारी धर्मेंद्र चौधरी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन