मिडिल स्कूल में हेडमास्टरों के 1440 पद, नियुक्त सिर्फ चार
गया: जिले के मध्य विद्यालयों में 1440 प्रधानाध्यापकों (हेडमास्टर) के पद हैं, लेकिन चार ही प्रधानाध्यापक तैनात हैं. बाकी स्कूलों में नियोजित शिक्षकों व प्रभारी प्रधानाध्यापकों से ही काम चलाया जा रहा है. जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्य मनोज कुमार ने बताया कि नौकरी में 12 व 24 वर्ष पूरा करने के बाद मैट्रिक […]
शिक्षकों ने कहा है कि जिला प्रारंभिक शिक्षक प्रोन्नति समिति द्वारा प्रोन्नति के संदर्भ में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है. प्रतिवर्ष 31 दिसंबर को प्रोन्नति समिति की बैठक कर शिक्षकों को प्रोन्नति देने का प्रावधान है, पर समिति ने कोई निर्णय नहीं लिया है. मैट्रिक प्रशिक्षित शिक्षकों के आठ वर्ष सेवाकाल के बाद वरीयता के अनुसार प्रोन्नति देने का प्रावधान है.
ज्ञापन सौंपनेवालों में पंकज कुमार, मनोज कुमार, मो नसीमउद्दीन, कुमार रविकांत, वेदप्रकाश, पवन कुमार व चंद्रभूषण कुमार सिन्हा शामिल रहे. इधर, जिला प्राथमिक शिक्षक संघ ने भी श्रवण कुमार को ज्ञापन देकर शिक्षकों की प्रोन्नति की मांग की. संघ के जिला उपप्रधान सचिव रमेश कुमार ने पत्र में कहा है कि प्रोन्नति न होने के कारण कई जिले के कई मध्य विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के पद रिक्त हैं. नियोजित शिक्षकों के वेतन विसंगति का मामला सरकार द्वारा उलझाकर रखा गया है. अर्हता रखने के बावजूद शिक्षकों की स्नातक प्रशिक्षित वेतनमान में प्रोन्नति नहीं दी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










