बीएसएफ सब इंस्पेक्टर का अस्थि कलश पहुंचा खनेटू

Updated:
विज्ञापन

बीएसएफ सब इंस्पेक्टर का अस्थि कलश पहुंचा खनेटूफोटो- टिकारी 1, 2 – पंचानपुर में बीएसएफ सब इंस्पेक्टर के अस्थि कलश पर फूलमाला चढ़ाते पुलिस अधिकारी व अन्य लोग.पंचानपुर में अस्थि कलश को रख कर सब इंस्पेक्टर को दी गयी श्रद्धांजलिप्रतिनिधि, टिकारीदिल्ली में बीएसएफ के चार्टर्ड विमान हादसे में मारे गये टिकारी के खनेटू गांव निवासी […]

विज्ञापन

बीएसएफ सब इंस्पेक्टर का अस्थि कलश पहुंचा खनेटूफोटो- टिकारी 1, 2 – पंचानपुर में बीएसएफ सब इंस्पेक्टर के अस्थि कलश पर फूलमाला चढ़ाते पुलिस अधिकारी व अन्य लोग.पंचानपुर में अस्थि कलश को रख कर सब इंस्पेक्टर को दी गयी श्रद्धांजलिप्रतिनिधि, टिकारीदिल्ली में बीएसएफ के चार्टर्ड विमान हादसे में मारे गये टिकारी के खनेटू गांव निवासी सब इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार का अस्थि कलश शुक्रवार को पंचानपुर बाजार पहुंचा. आंबेडकर स्मारक के पास अस्थि कलश रख कर पंचानपुर व्यवसायी संघ के अरविंद कुमार वर्मा (जदयू नेता) की अध्यक्षता में बीएसएफ सब इंस्पेक्टर को श्रद्धांजलि दी गयी. इस मौके पर दो मिनट का मौन भी रखा गया. इसके बाद बीएसएफ सब इंस्पेक्टर का अस्थि कलश उनके पैतृक गांव खनेटू पहुंचा. अस्थि कलश को देख कर गांव के लोगों की आंखें नम हो गयीं व सिर श्रद्धा से झुक गया. गौरतलब है कि मंगलवार को हुए बीएसएफ विमान हादसे में उस पर सवार सभी लोग मारे गसे थे. मारे गये जवानों में टिकारी के खनेटू गांव के रहनेवाले सब इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार भी थे. इधर, पिता ने सरकार से रवींद्र के नाम पर खनेटू गांव में द्वार व स्मारक बनवाने की मांग की. इस पर जदयू नेता अरविंद कुमार वर्मा ने भरोसा दिलाया किया कि वह मुख्यमंत्री से बात करेंगे. इस मौके गिरजाशंकर राय, नागेंद्र राय, पिंकू राज, संजय कुमार, प्रेम कुमार, सुनील कुमार रिंकू, सरोज कुमार, अनिल पासवान व युगल प्रसाद समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन