श्रमदान से सड़क नर्मिाण कार्य शुरू

Updated:
विज्ञापन

श्रमदान से सड़क निर्माण कार्य शुरू बाराचट्टी. सोखया गावं के किसानों ने श्रमदान से करीब आधा किलोमीटर कच्ची सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया. सोखया से कजराटांड़ तक जर्जर सड़क का निर्माण जेसीबी के सहयोग से किया जा रहा है. किसान सुरेंद्र प्रसाद व गोलू यादव सहित अन्य लोगों ने बताया कि सड़क निर्माण के […]

विज्ञापन

श्रमदान से सड़क निर्माण कार्य शुरू बाराचट्टी. सोखया गावं के किसानों ने श्रमदान से करीब आधा किलोमीटर कच्ची सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया. सोखया से कजराटांड़ तक जर्जर सड़क का निर्माण जेसीबी के सहयोग से किया जा रहा है. किसान सुरेंद्र प्रसाद व गोलू यादव सहित अन्य लोगों ने बताया कि सड़क निर्माण के रुपये व जमीन भी दी गयी है. आरोपितों को भेजा गया जेल बाराचट्टी. गांजा के साथ पकड़े गये ट्रक चालक दुला यादव व खलासी रंजीत पांडेय को पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया. एसआइ प्रदीप कुमार सिन्हा ने बताया कि बुधवार को राजस्थान होटल के समीप से 20 किलो गांजा के साथ दोनों को पकड़ा गया था. लोगों को मिले बेहतर स्वास्थ्य सेवाबाराचट्टी. स्वास्थ्य सेवा का लाभ आमजनों को बेहतर ढंग से उपलब्ध कराने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सक डॉ एसएस झा ने आशा के साथ बैठक की. चिकित्सा प्रभारी ने आशा को स्वास्थ्य सेवा में बेहतर कार्य करने का दिशा-निर्देश दिया. बैठक में स्वास्थ्य प्रबंधक मोहम्मद वसीम आदि शामिल थे. 22 महिलाओं का हुआ बंध्याकरण बाराचट्टी. बंध्याकरण पखवारा के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में कैंप लगा कर 22 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया. इस संबंध में प्रभारी चिकित्सक डॉ शिव शंकर झा ने बताया कि लाभुकों को प्रोत्साहन राशि के अलावा दवाएं भी दी गयीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन