मैगरा में खुला एसबीआइ का ग्राहक सेवा केंद्र

Updated:
विज्ञापन

मैगरा में खुला एसबीआइ का ग्राहक सेवा केंद्र स्थानीय लोगों को होगा लाभ फोटो-मैगरा बाजार में एसबीआइ के ग्राहक सेवा केंद्र का फीता काट कर उद्घाटन करते पर्यवेक्षक व मैगरा थाने के सहायक अवर निरीक्षकप्रतिनिधि, डुमरियाभारतीय स्टेट बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र मैगरा बाजार में गुरुवार को खुला. इसका उद्घाटन मैगरा थाने के अवर सहायक […]

विज्ञापन

मैगरा में खुला एसबीआइ का ग्राहक सेवा केंद्र स्थानीय लोगों को होगा लाभ फोटो-मैगरा बाजार में एसबीआइ के ग्राहक सेवा केंद्र का फीता काट कर उद्घाटन करते पर्यवेक्षक व मैगरा थाने के सहायक अवर निरीक्षकप्रतिनिधि, डुमरियाभारतीय स्टेट बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र मैगरा बाजार में गुरुवार को खुला. इसका उद्घाटन मैगरा थाने के अवर सहायक निरीक्षक मौफिद आलम व स्थानीय लोगों ने फीता काट कर किया. बैंक के पर्यवेक्षक बबलू कुमार ने बताया कि ग्राहक सेवा केंद्र से लोगों को लाभ होगा. बैंक विभिन्न प्रकार की योजनाएं चला रही है. इससे लोगों को लाभ लेना चाहिए. उन्होंने बताया कि गुरुवार को सलैया व मांडर बाजार में भी ग्राहक सेवा केंद्र खोला गया. इस मौके पर गंगटी बाजार के ग्राहक केंद्र के शाखा प्रबंधक निरंजन कुमार, मैगरा बाजार ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक मनोहर कुमार, अखिलेश कुमार सिंह, अखौरी तालकेश्वर प्रसाद, नारायणपुर सीएसपी के इंचार्ज सतीश कुमार व कुलदीप सिंह सहित स्थानीय बाजार के दुकानदार मौजूद थे. विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक का बहिष्कार डुमरिया. प्लस टू जनता उच्च विद्यालय डुमरिया में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता सीताराम सिंह दांगी ने की. बैठक में विद्यालय प्रबंध समिति के सभी सदस्य मौजूद थे. सदस्य मिथिलेश सिंह दांगी व मसुद खान ने इस बैठक का बहिष्कार किया. इन लोगों ने प्रेस बयान जारी कर कहा है कि बैठक के नाम पर खानापूर्ति की गयी है. बैठक में सदस्यों द्वारा लिये गये निर्णय या प्रस्ताव पारित के बाद किसी पर भी पहल नहीं की जाती है. तो फिर बैठक करने का औचित्य ही क्या है. बैठक में विद्यालय के प्रभारी लालजी सरोज, समिति के सदस्य शाजिद अहमद बागी, जर्नाधन राय, शिक्षक प्रवीण कुमार नयन, जसमुद्दीन अंसारी व लिपिक विलकिस बानो मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन