लिंग भेद को समाप्त करने को लेकर कार्यशाला

Updated:
विज्ञापन

लिंग भेद को समाप्त करने को लेकर कार्यशालाफोटो मानपुर 01 – कृषि विज्ञान केंद्र, मानपुर में कार्यशाला के दौरान मौजूद शिक्षक व ग्रामीण. प्रतिनिधि, मानपुरकृषि विज्ञान केंद्र, मानपुर के सभागार में बुधवार को सेव द चिल्ड्रेन व प्रगति ग्रामीण विकास समिति के तत्वावधान में ‘बेटी बचाव, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया […]

विज्ञापन

लिंग भेद को समाप्त करने को लेकर कार्यशालाफोटो मानपुर 01 – कृषि विज्ञान केंद्र, मानपुर में कार्यशाला के दौरान मौजूद शिक्षक व ग्रामीण. प्रतिनिधि, मानपुरकृषि विज्ञान केंद्र, मानपुर के सभागार में बुधवार को सेव द चिल्ड्रेन व प्रगति ग्रामीण विकास समिति के तत्वावधान में ‘बेटी बचाव, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में धार्मिक नेताओं व बुद्विजिवियों से बेटी बचाने पर उनकी राय ली गयी. कार्यशाला का शुभारंभ करने के बाद बीइओ अजीत कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षित होकर ही लोग बेटा व बेटी में फर्क करना भूल पायेंगे. शिक्षा के अभाव में लोग आज भी बेटी को हीन भावना से देख रहे हैं. आज के समाज में हो रहे लिंगभेद को मिटाने का संदेश जन-जन तक पहुंचाना होगा. कार्यशाला में लोगों को गर्ल रीजिंग फिल्म दिखायी गयी. लोगों ने शपथ लिया कि लड़कियों की शिक्षा के प्रति अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे. इस मौके पर सेव द चिलड्रेन के पीयूष कुमार, प्रदीप कुमार, अश्विनी प्रताप सिंह व राजा सिंह आदि भी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन