गया जी के बिरहीमा में कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय श्री सीताराम यज्ञ महोत्सव का शुभारंभ, भक्तिमय हुआ माहौल

Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

श्री सीताराम यज्ञ महोत्सव का शुभारंभ

Gaya Ji News: गया जिले के गुरुआ प्रखंड के बिरहीमा गांव में भव्य कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय श्री सीताराम यज्ञ महोत्सव का शुभारंभ हुआ. मोरहर नदी से पवित्र जल लाकर श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत की.

विज्ञापन

गया जी जिला के गुरुआ प्रखंड से डॉ प्रमोद कुमार वर्मा की रिपोर्ट
Gaya Ji News:
गया जी जिले के गुरुआ प्रखंड के बिरहीमा गांव में रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय सीताराम यज्ञ महोत्सव का शुभारंभ हुआ. यज्ञ को लेकर गांव में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला. बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में भाग लिया.

मोरहर नदी से भरा पवित्र जल

श्रद्धालु मोरहर नदी से वैदिक मंत्रोच्चार एवं जयघोष के बीच कलश में पवित्र जल भरकर यज्ञ स्थल तक पहुंचे. इसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत की गई. पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है तथा श्रद्धालुओं की भीड़ यज्ञ स्थल पर उमड़ रही है.

सुख-समृद्धि की कामना

आयोजन समिति के सदस्य एवं शिक्षक ब्रजेश कुमार पंकज ने बताया कि यज्ञ महोत्सव के दौरान प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन, भजन-कीर्तन तथा धार्मिक प्रवचनों का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यज्ञ के माध्यम से क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की जाएगी.

ग्रामीणों में भारी उत्साह

आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. यज्ञ महोत्सव को सफल बनाने में शिक्षक ब्रजेश कुमार पंकज, रेणु कुमारी, दीपक कुमार, कमलेश कुमार, रविंद्र कुमार, वृजनंदन प्रसाद, बालमुकुंद प्रसाद, बब्लू, सतीश, राजीव, सुनील, चीकू, नीतीश, मनोज सहित बिरहीमा गांव के सभी ग्रामीण सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं.

Also Read: शादी का वादा कर बनाया संबंध, फिर मुकर गया प्रेमी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विज्ञापन
Vikash Jha

लेखक के बारे में

By Vikash Jha

विकाश झा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और कंटेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्हें मीडिया, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया। News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं। उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन