आपसी मतभेद मिटाने व सामंजस्य पर जोर
आपसी मतभेद मिटाने व सामंजस्य पर जोर फोटो- बैठक में उपस्थित जिला से आये ग्रामीण चिकित्सक समन्वयक समिति संघ के अध्यक्ष व सचिव व साथ में स्थानीय चिकित्सक.प्रखंडस्तरीय ग्रामीण चिकित्सक सेवा समन्वय समिति की बैठक प्रतिनिधि, डुमरियादांगी भवन, डुमरिया में प्रखंडस्तरीय ग्रामीण चिकित्सक सेवा समन्वय समिति की समीक्षा बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता डाॅ बीबी वर्मा […]
आपसी मतभेद मिटाने व सामंजस्य पर जोर फोटो- बैठक में उपस्थित जिला से आये ग्रामीण चिकित्सक समन्वयक समिति संघ के अध्यक्ष व सचिव व साथ में स्थानीय चिकित्सक.प्रखंडस्तरीय ग्रामीण चिकित्सक सेवा समन्वय समिति की बैठक प्रतिनिधि, डुमरियादांगी भवन, डुमरिया में प्रखंडस्तरीय ग्रामीण चिकित्सक सेवा समन्वय समिति की समीक्षा बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता डाॅ बीबी वर्मा ने की. बैठक में ग्रामीण चिकित्सक सेवा समन्वय संघ के जिला सचिव सह इमामगंज विधानसभा क्षेत्र प्रभारी डाॅ कृष्णनंदन कुमार ने कहा कि सरकार से अपनी मांगें मनवाने के लिए संगठन को मजबूत करना होगा. साथ ही, ग्रामीण चिकित्सकों में आपसी मतभेद मिटा कर सामंजस्य स्थापित करना होगा. उन्होंने चिकित्सकों को आश्वासन दिया कि सरकार से वार्ता हो रही है, बहुत जल्द ही ग्रामीण चिकित्सकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा. डॉ कुमार ने कहा कि सरकार से उनकी एक ही मांग है कि ग्रामीण चिकित्सकों की स्वास्थ्य मित्र के रूप में बहाली की जाये. चिकित्सक संघ सह जदयू जिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डाॅ विनोद कुमार जया ने कहा कि पूरे बिहार में चार लाख ग्रामीण चिकित्सक हैं. 24 दिसंबर को राज्य समिति की बैठक है, जिसमें प्रशिक्षण की रूपरेखा तैयार कर 25 दिसंबर को सभी जिलाध्यक्ष मुख्यमंत्री से मिल कर अपनी बात रखेंगे. सरकार से कहा जायेगा कि समय सीमा निर्धारित की जाये कि ग्रामीण चिकित्सकों का प्रशिक्षण कब शुरू किया जायेगा. डाॅ जया ने कहा कि नये साल में जिला स्तर पर दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया जायेगा, जिसमें ग्रामीण चिकित्सक संघ की ओर से प्रकाशित पुस्तक का विमोचन किया जायेगा. बैठक में सभी ग्रामीण चिकित्सकों को निर्देश दिया गया कि प्रखंड स्तर पर आयोजित मासिक बैठक में जरूर भाग लें. इस मौके पर डुमरिया चिकित्सक संघ के प्रखंड अध्यक्ष डॉ कैलास प्रसाद, डाॅ अजीत कुमार, अमरेंद्र कुमार, शिवबालक प्रजापति व शिवशंकर शर्मा सहित कई ग्रामीण चिकित्सक मौजूद थे.मैट्रिक के छात्र-छात्राओं की जांच परीक्षा शुरूडुमरिया. मैगरा उच्च विद्यालय में मंगलवार को मैट्रिक परीक्षा-2016 में शामिल होनेवाले छात्र-छात्राओं की जांच परीक्षा शुरू हुई. विद्यालय प्रभारी दीनानाथ राम ने बताया जांच परीक्षा में 311 छात्र व 278 छात्र शामिल हो रहे हैं. परीक्षा 15 से 22 दिसंबर तक चलेगी. इस जांच परीक्षा में जो परीक्षार्थी उपस्थित नहीं होंगे या असफल रहेंगे, उन्हें मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने से वचित होना पड़ेगा. ऐसे परीक्षार्थियों का पंजीयन पत्र व फाॅर्म बिहार बोर्ड द्वारा नहीं भेजा जाता है. डीपीआे के निरीक्षण में गायब मिले कर्मचारीडुमरिया. डीएम के निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) मनीष कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, डुमरिया का निरीक्षण किया. इस दौरान करीब आधा दर्जन कर्मचारी अनुपस्थित मिले. अनुपस्थित कर्मचारियों में स्वास्थ्य प्रबंधक विजय कुमार व लेखापाल पंकज कुमार भी थे. पीएचसी प्रभारी डाॅ प्रेमचंद्र शुक्ला ने बताया कि डीपीओ द्वारा आउटडोर, पंजी व कर्मचारी उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया गया. साथ ही, प्रसव गृह, लैब, एक्स-रे रूम आदि की भी जांच की गयी. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य प्रबंधक जिले से दवा लाने के लिए गये हुए थे, जबकि लेखापाल पंकज कुमार एजी कार्यालय में जरूरी कागजात जमा करने गये थे. निरीक्षण के दौरान अनुबंध पर बहाल कर्मचारी ने कई माह से मानदेय नहीं मिलने की शिकायत डीपीओ से की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










