प्रखंड कार्यालय में लटका रहा ताला

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड कार्यालय में लटका रहा तालाफोटो-फ्लैग — आक्रोश. बीडीओ पर हमले के विरोध में कर्मचारियों का कार्य बहिष्कारकर्मचारियों का एलान- जब तक सभी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं, तब रखेंगे कामकाज बाधितदूर-दराज के गांवों से जरूरी कामकाज को लेकर प्रखंड मुख्यालय आये लाेगों को हुई परेशानी प्रतिनिधि, गुरारू बीडीओ संतोष कुमार सुमन के साथ सोमवार को […]

विज्ञापन

प्रखंड कार्यालय में लटका रहा तालाफोटो-फ्लैग — आक्रोश. बीडीओ पर हमले के विरोध में कर्मचारियों का कार्य बहिष्कारकर्मचारियों का एलान- जब तक सभी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं, तब रखेंगे कामकाज बाधितदूर-दराज के गांवों से जरूरी कामकाज को लेकर प्रखंड मुख्यालय आये लाेगों को हुई परेशानी प्रतिनिधि, गुरारू बीडीओ संतोष कुमार सुमन के साथ सोमवार को प्रखंड प्रमुख के पति, उपप्रमुख व अन्य लोगों द्वारा मारपीट किये जाने के विरोध में प्रखंड सह अंचल कार्यालय के कर्मचारियों ने मंगलवार को कार्य बहिष्कार किया. इस कारण पूरे दिन प्रखंड मुख्यालय में ताला लटका रहा. तालाबंदी के कारण कामकाज को लेकर प्रखंड मुख्यालय आनेवाले लोगों को निराश लौटना पड़ा. कर्मचारियों ने मीडियाकर्मियों से कहा कि हमलावरों का दुस्साहस तो देखिए, एक ही परिसर में ब्लॉक व थाना है, दोनों के बीच मात्र 20 कदम की दूरी है. बावजूद इसके हमलावरों ने बीडीओ पर उनके दफ्तर में घुस कर जानलेवा हमला किया. जब बीडीओ जैसे सीनियर अधिकारी सुरक्षित नहीं हैं, तो फिर आम कर्मचारियों की क्या बिसात. कर्मचारियों की सुरक्षा कौन करेगा. कर्मचारियों ने कहा कि जब तक सभी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तब तक प्रखंड व अंचल कार्यालय का कामकाज बाधित रहेगा. डीएसपी ने दिया कार्रवाई का दिया आश्वासन कर्मचारियों द्वारा कार्य बहिष्कार करने की सूचना पाकर टिकारी डीएसपी मनीष कुमार व बीडीओ संतोष कुमार सुमन प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचे. दोनों अधिकारियों ने उग्र कर्मचारियों से बातचीत की. डीएसपी ने बताया कि अब तक इस मामले में तीन आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है. अन्य दो आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है. दोनों अभी फरार हैं. डीएम ने एसडीओ से मांगी रिपोर्ट गुरारू बीडीओ से मारपीट की घटना को डीएम कुमार रवि ने गंभीरता से लिया है. डीएम ने टिकारी एसडीओ दिनेश कुमार से घटना से संबंधित पूरी रिपोर्ट मांगी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन