सहायिका ने सेविका के पति पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Updated:
विज्ञापन

सहायिका ने सेविका के पति पर लगाया प्रताड़ना का आरोपमामला आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 225 मानपुर पेहानी पूर्वी भाग कासंवाददाता, गयाआंगनबाड़ी केंद्र संख्या 225 मानपुर पेहानी पूर्वी भाग की सहायिका सावित्री देवी ने सेविका के पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है. इस संबंध में सहायिका ने सीडीपीओ, बीडीओ, थाना व एसएसपी को भी आवेदन देकर […]

विज्ञापन

सहायिका ने सेविका के पति पर लगाया प्रताड़ना का आरोपमामला आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 225 मानपुर पेहानी पूर्वी भाग कासंवाददाता, गयाआंगनबाड़ी केंद्र संख्या 225 मानपुर पेहानी पूर्वी भाग की सहायिका सावित्री देवी ने सेविका के पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है. इस संबंध में सहायिका ने सीडीपीओ, बीडीओ, थाना व एसएसपी को भी आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. पत्र में कहा गया है कि आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 225 मानपुर पेहानी पूर्वी भाग की सेविका के पति ललन प्रसाद अपने पत्नी के बदले खुद केंद्र पर मौजूद रहते हैं. वह सहायिका सावित्री देवी को हाजिरी भी बनाने से रोकते हैं. उसके साथ ललन प्रसाद द्वारा मारपीट भी की जाती है. कई माह से केंद्र में पोषाहार का वितरण न कर बाजार में बेचा जा रहा है. 18 माह से सहायिका काे वेतन भी नहीं दिया गया है. वेतन के लिए सीडीपीओ कार्यालय से संपर्क करने पर सहायिका को डांट कर भगा दिया जाता है. कहा जाता है कि उसका पैसा बैंक अकाउंट में चला गया है, लेकिन एक भी रुपया उसके खाते में नहीं पहुंचा है. सेविका के पति द्वारा सावित्री पर दबाव बनाया जा रहा है कि कुछ पैसा लेकर वह सहायिका पद से इस्तीफा दे दे. सेंटर पर उसकी कोई जरूरत नहीं है. सावित्री देवी ने आरोप लगाया कि सेविका के पति से सीडीपीओ कार्यालय के सभी कर्मचारी मिले हुए हैं. इस संबंध में सेविका के पति ललन प्रसाद का कहना है कि सहायिका के साथ ऐसा कोई मामला नहीं हुआ है. सहायिका कई माह तक गायब रही है. उस समय का वेतन काटा गया है. इस मामले में सीडीपीओ का पक्ष जानने के लिए कई बार उनके नंबर पर फोन किया गया, लेकिन उन्होंने कोई उत्तर नहीं दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन