जल्द होगा जीबीएम का अपना भवन
जल्द होगा जीबीएम का अपना भवनफाेटाे-सनत 19,20,21 छात्रावास के ढलाई का काम पूरा हुआसाइंस भवन व प्रशासनिक भवन भी बनेंगेसंवाददाता, गया जिले का एकमात्र अंगीभूत महिला कॉलेज (गौतम बुद्ध महिला कॉलेज) (जीबीएम) के लिए भवन बनाने का काम शुरू हो गया है. कॉलेज के छात्रावास के भवन की ढलाई हो गयी है. आगे का काम […]
जल्द होगा जीबीएम का अपना भवनफाेटाे-सनत 19,20,21 छात्रावास के ढलाई का काम पूरा हुआसाइंस भवन व प्रशासनिक भवन भी बनेंगेसंवाददाता, गया जिले का एकमात्र अंगीभूत महिला कॉलेज (गौतम बुद्ध महिला कॉलेज) (जीबीएम) के लिए भवन बनाने का काम शुरू हो गया है. कॉलेज के छात्रावास के भवन की ढलाई हो गयी है. आगे का काम भी जोर शोर से चल रहा है. छात्रावास के बाद प्रशासनिक भवन व साइंस बिल्डिंग का काम शुरू होगा. बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम द्वारा यह काम कराया जा रहा है. गौरतलब है कि स्थापना के बाद से यह कॉलेज किराये के मकान में चलता आ रहा है. छात्रावास निर्माण के लिए यूजीसी द्वारा 40 लाख रुपये कॉलेज को उपलब्ध करा दिये गये हैं. वहीं कॉलेज के माध्यम से करीब तीन करोड़ रुपये का प्राक्लन साइंस बिल्डिंग व प्रशासनिक भवन के उच्च शिक्षा विभाग को भेजा गया था. विभाग द्वारा आधारभूत संरचना विकास निगम को दोनों भवन के लिए प्रथम किस्त के रूप में पचास-पचास लाख रुपया मुहैया करा दिया गया है.पूरी जमीन पर कब्जा नहीं मिल पाया कॉलेज कोभवन निर्माण के लिए शिक्षा विभाग द्वारा दो एकड़ 33 डिसमिल जमीन कॉलेज को दिया गया था. कॉलेज की जमीन पर आसपास के लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है. कॉलेज प्रशासन द्वारा अपनी जमीन पर कब्जा के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है. जिस मकान में कॉलेज चलाया जा रहा है, पूर्व में मकान मालिक द्वारा खाली करने के लिए कई बार कहा गया है. कॉलेज का अपना भवन नहीं होने के कारण नैक की टीम द्वारा मूल्यांकन भी नहीं कराया गया है. इस कारण यूजीसी द्वारा मिलने वाले कई तरह के अनुदान से भी कॉलेज वंचित है. छात्रावास का काम पूरा छात्रावास की ढलाई का काम पूरा हो गया है. कॉलेज के प्रशासनिक भवन व साइंस बिल्डिंग का काम भी जल्द ही शुरू होगा. किराये के मकान में कॉलेज चलने के कारण कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. अपना भवन होने के बाद कई अन्य तरह के अनुदान यूजीसी से मिल सकेंगे. पूरी जमीन पर कब्जा करने के लिए प्रयास किया जा रहा है डॉ सत्येंद्र प्रजापति, प्राचार्य, गौतम बुद्ध महिला कॉलेज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










