प्रदूषण रोकने व बिजली की बचत करने की अपील

Updated:
विज्ञापन

प्रदूषण रोकने व बिजली की बचत करने की अपीलप्रतिनिधि, मानपुरन्यू बाल विद्या मंदिर के छात्रों ने रविवार को मानपुर में पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने व बिजली की बेवजह खपत रोकने को लेकर जागरूकता रैली निकाली. रैली में शामिल छात्रों ने हाथों में तख्तियां लेकर जनकपुर, अबगिला, नौरंगा, नारायणनगर व लखीबाग मुहल्ले का भ्रमण किया. […]

विज्ञापन

प्रदूषण रोकने व बिजली की बचत करने की अपीलप्रतिनिधि, मानपुरन्यू बाल विद्या मंदिर के छात्रों ने रविवार को मानपुर में पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने व बिजली की बेवजह खपत रोकने को लेकर जागरूकता रैली निकाली. रैली में शामिल छात्रों ने हाथों में तख्तियां लेकर जनकपुर, अबगिला, नौरंगा, नारायणनगर व लखीबाग मुहल्ले का भ्रमण किया. इस दौरान बच्चों ने लोगों को प्रर्यावरण स्वच्छ रखने व बिजली की खपत कम करने के लिए जागरूक किया. इस दौरान स्कूल के प्राचार्य अजीत कुमार ने कहा कि सभी लोगों को एकजुट होकर जागरूक होना होगा, ताकि भावी पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण दिया जा सके. इस मौके पर आदित्य कुमार, सुशांत कुमार व प्रवीण कुमार के अलावा सैकड़ों छात्र मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन