प्रभात खबर प्रतिभा खोज परीक्षा देगी आपके सपनों को उड़ान

Updated:
विज्ञापन

पटना : 9वीं और 10वीं क्लास स्टूडेंट्स के लिए एक ऐसा निर्णायक समय होता है, जहां से स्टूडेंट्स अपने कैरियर को नयी दिशा प्रदान कर अपने सपनों को अपनी मंजिल तक पहुंचाकर विश्व पटल में धूमकेतु की तरह चमक बिखेर सकते हैं. इन्हीं सपनों को एक नयी ऊंचाई प्रदान करने के उद्देश्य से प्रभात खबर […]

विज्ञापन
पटना : 9वीं और 10वीं क्लास स्टूडेंट्स के लिए एक ऐसा निर्णायक समय होता है, जहां से स्टूडेंट्स अपने कैरियर को नयी दिशा प्रदान कर अपने सपनों को अपनी मंजिल तक पहुंचाकर विश्व पटल में धूमकेतु की तरह चमक बिखेर सकते हैं.
इन्हीं सपनों को एक नयी ऊंचाई प्रदान करने के उद्देश्य से प्रभात खबर द्वारा एक नयी पहल की गयी है. यह है प्रभात खबर का ‘स्काॅलरशिप प्रोग्राम’, जो पूरे बिहार में 9वीं और 10वीं के स्टूडेंट्स के बीच प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित कर प्रतिभावान स्टूडेंट्स के बीच प्रोत्साहन और जागरूकता फैलाने का काम करेगा.
बिहार के स्टूडेंट्स किसी भी दूसरी जगह के स्टूडेंट्स से ज्यादा प्रतिभाशाली और परिश्रमी होते हैं, लेकिन कभी पर्याप्त संसाधनों के अभाव में, तो कभी उचित मागर्दशन के अभाव में अधिकतर स्टूडेंट्स प्रतिभा के बावजूद सफल नहीं हो पाते और अंतिम समय में लक्ष्य से विचलित हो जाते हैं.
एक सुखद मुकाम पर पहुंचने से पहले उनके सपने बिखर जाते हैं. लेकिन इनके सपनों को बिखरने से रोकने का एक छोटा प्रयास है प्रमाण पीकेएसपी (प्रभात खबर स्कॉलरशिप प्रोग्राम), जो पूरे बिहार से चयनित छात्र- छात्राओं के पढ़ाई का खर्च वहन करेगा. साथ ही उन्हें आर्थिक सहायता एवं उपहार भी प्रदान करेगा और इस सामाजिक दायित्व को पूरा करने में सहयोग करेगा. मार्गदर्शन एवं मेडिको 50, जिसके संस्थापक हैं ऑर्गेनिक केमेस्ट्री के प्रखयात शिक्षक नीरज कुमार जी.
मार्गदर्शन के इसी सामाजिक दायित्व का प्रतिफल है कि बेगूसराय के सादपुर जैसे छोटे गांव से हाइस्कूल की पढ़ाई कर निकला अमित कुमार, श्री नीरज कुमार के मार्गदर्शन में निःशुल्क शिक्षा प्राप्त कर 2015 एआइपीएमटी में पूरे देश में 28वां रैंक प्राप्त किया और केमेस्ट्री में पूरे भारत में दूसरा स्थान पाया है, जो ये दर्शाता है कि मार्गदर्शन के पास उच्चस्तरीय शिक्षकों का समूह है, जो देश में अन्य प्रमुख शिक्षण संस्थानों से कही से भी कम नहीं है, इसलिए स्टूडेंट्स को बिहार से पलायन करने की जरूरत नहीं है.
प्रभात खबर की इस पहल का बिहार के छात्रों पर बहुत ही सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है और इससे छात्रों के बीच कैरियर संबंधी जागरूकता देखने को मिल रही है. छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रजिस्ट्रेशन फार्म सभी जिला मुख्यालय के प्रभात खबर कार्यालय में उपलब्ध करा दिया गया है. छात्रों के इस परीक्षा के प्रति उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सैकड़ों स्टूडेंट्स एवं पैरेंट्स प्रभात खबर कार्यालय में फोन कर प्रतिदिन परीक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त कर रहे है.
नोट : प्रभात खबर स्काॅलरशिप परीक्षा में एप्टीट्यूड टेस्ट के साथ गणित एवं विज्ञान के प्रश्न होंगे. इसमें 120 मिनट में 90 सवालों के जवाब देने होंगे. हर सही जवाब के लिए 3 अंक दिये जायेंगे. हर गलत जवाब के लिए 1 अंक काटा जायेगा. यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में आयोजित होगी. इसमें किसी भी बोर्ड के स्टूडेंट्स भाग ले सकते हैं.
टेस्ट की जानकारी नीचे दिये गये नंबरों से प्राप्त कर सकते हैं. मोबाइल नं-9934697998, 9386252856/7/8. पूरे बिहार से 50 छात्रों का चयन किया जायेगा, जिसमें से 25 छात्रों को मेडिकल के लिए एवं 25 छात्रों को इंजीनियरिंग के लिए नाॅलेज पार्टनर संस्था के देख-रेख में तैयार किया जायेगा, जिसमें शिक्षकों का नेतृत्व मार्गदर्शन के रसायन शास्त्र के ख्यातिप्राप्त शिक्षक नीरज कुमार करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन