एमयू ने भेजी प्रभारी प्राचार्यों की सूची

Updated:
विज्ञापन

– विश्वविद्यालय ने कॉलेजों के बर्सर, बैंकों व संबंधित अधिकारियों को दी जानकारी बोधगया : हाईकोर्ट के निर्णय व निर्देश के बाद मगध विश्वविद्यालय प्रशासन ने 11 कॉलेजों में वरीय शिक्षकों को प्रोफेसर इंचार्ज (प्रभारी प्राचार्य) बनाये जाने की सूची जारी कर दी है. अब अगले आदेश तक ये वरीय शिक्षक कॉलेजों में प्राचार्य के […]

विज्ञापन
– विश्वविद्यालय ने कॉलेजों के बर्सर, बैंकों व संबंधित अधिकारियों को दी जानकारी
बोधगया : हाईकोर्ट के निर्णय व निर्देश के बाद मगध विश्वविद्यालय प्रशासन ने 11 कॉलेजों में वरीय शिक्षकों को प्रोफेसर इंचार्ज (प्रभारी प्राचार्य) बनाये जाने की सूची जारी कर दी है.
अब अगले आदेश तक ये वरीय शिक्षक कॉलेजों में प्राचार्य के रूप में कामकाज को संभालेंगे. एमयू के कुलपति प्रो एम इश्तियाक के निर्देश पर एमयू के कुलसचिव डॉ सुशील कुमार सिंह ने इसकी अधिसूचना जारी की.
मिली जानकारी के अनुसार, डॉ गणेश शर्मा को टीएस कॉलेज, हिसुआ, डॉ इसरत आरा सुल्ताना को नालंदा महिला कॉलेज, बिहारशरीफ, डॉ रामराज शर्मा को एमडी कॉलेज, नौबतपुर, डॉ नवल किशोर महाराज को एएनएस कॉलेज, बाढ़, डॉ नवल किशोर प्रसाद को एसडी कॉलेज, कलेर, डॉ गीता सिन्हा को आरएमडब्ल्यू कॉलेज, नवादा, डॉ नान्हू प्रसाद सिंह को एसएन सिन्हा कॉलेज, टिकारी, डॉ रुकसाना परवीन को आरआरएस कॉलेज, मोकामा, डॉ सुरेंद्र कुमार को एसएस कॉलेज, जहानाबाद, डॉ नागेंद्र शर्मा को एसबीएएन कॉलेज, दरहेटा लारी व डॉ सचिंद्र प्रसाद यादव को आरएलएसवाइ कॉलेज, बख्तियारपुर का प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है.
एमयू प्रशासन ने इसकी जानकारी संबंधित कॉलेजों के बर्सर, संबंधित बैंकों, राजभवन सचिवालय के प्रधान सचिव, उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक, हाइकोर्ट पटना की यूनिवर्सिटी कौंसिल, एमयू के सभी पदाधिकारी व शाखा कार्यालय के ओएसडी को भेज दी है. एमयू प्रशासन जल्द ही एसजीजीएस कॉलेज, पटना सिटी के बारे में भी अधिसूचना जारी कर देगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन