माओवादियों के निशाने पर सिटी एसपी व एएसपी

Updated:
विज्ञापन

गया : औरंगाबाद व गया जिलों के बाॅर्डर पर मदनपुर व बांकेबाजार प्रखंड क्षेत्र के सीमावर्ती डुमरी-लंगुराही (खैरा-गजवा) जंगल में शुक्रवार को हुई मुठभेड़ में भाकपा-माअोवादी संगठन के लड़ाकू दस्ते को कोई क्षति नहीं हुई है. औरंगाबाद व गया पुलिस द्वारा किये गये दावा को माओवादी संगठन के मध्य जोन कमेटी के प्रवक्ता परमजीत ने […]

विज्ञापन
गया : औरंगाबाद व गया जिलों के बाॅर्डर पर मदनपुर व बांकेबाजार प्रखंड क्षेत्र के सीमावर्ती डुमरी-लंगुराही (खैरा-गजवा) जंगल में शुक्रवार को हुई मुठभेड़ में भाकपा-माअोवादी संगठन के लड़ाकू दस्ते को कोई क्षति नहीं हुई है. औरंगाबाद व गया पुलिस द्वारा किये गये दावा को माओवादी संगठन के मध्य जोन कमेटी के प्रवक्ता परमजीत ने गलत बताया है.
प्रवक्ता परमजीत ने शनिवार को प्रभात खबर को फोन पर बताया कि आम जनता के बीच भ्रामक खबर फैला कर उन्हें गुमराह करने की कोशिश गया के सिटी एसपी रविरंजन कुमार व एएसपी (नक्सल) मनोज कुमार यादव और औरंगाबाद एएसपी (अभियान) राजेश भारती ने की है.
तीनों पुलिस अधिकारियों को माओवादी संगठन सबक सिखायेगा. प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान भाकपा माओवादी के लड़ाकू दस्ते ने पुलिस को मुंहतोड़ जवाब देकर उन्हें पीछे हटने को मजबूर कर दिया. इस दस्ते से मुकाबला करने में कोबरा, सीआरपीएफ, एसटीएफ व जिला पुलिस के जवान व अधिकारी अक्षम साबित हुए. पुलिस अपनी कमजोरी छिपाने व माओवादियों पर मनोवैज्ञानिक दबाव डालने के लिए भ्रामक खबर फैला कर वाहवाही लूट रही है.
निहत्थों पर लाठी चला रही पुलिस : प्रवक्ता परमजीत ने बताया कि मुठभेड़ का मैदान छोड़ कर अपनी जान बचा कर भागनेवाले कोबरा, सीआरपीएफ, एसटीएफ व जिला पुलिस के जवान अब जंगल में निहत्थों पर लाठी चला रहे हैं. जंगल में लकड़ी चुनने गये गांववालों को पकड़-पकड़ कर पिटाई कर अपनी कायरता को छिपाने का प्रयास कर रहे हैं. पूछताछ के नाम पर जंगली व पहाड़ी इलाके के गांवों में रहनेवाले लोगों को घंटों पुलिस हिरासत में रखा जा रहा है.
उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है. पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों में उनके प्रति और नफरत पैदा हो रही है. परमजीत ने अपील की कि ऐसे अधिकारियों व जवानों को पकड़ कर गांववाले जन अदालत में सजा दें. भाकपा-माओवदी संगठन के प्रवक्ता ने बताया कि डुमरी-लंगुराही जंगल में माओवादी संगठन के शीर्ष नेताओं की बैठक होने की सूचना पुलिस को कैसे लगी. इस पर मंथन किया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन