बेकसूरों को माओवादियों के नाम पर पकड़ रही पुलिस
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गया : औरंगाबाद जिले के ढिबरा थाना क्षेत्र के बनुआ टोला पक्का पर गांव से पुलिस की पकड़ में आये श्रवण भूइंया व अर्जुन पासवान के मामले में पुलिस गतिविधि की भाकपा-माओवादी संगठन ने निंदा की है. माओवादी संगठन के मध्य जोन कमेटी के प्रवक्ता परमजीत ने बताया है कि पुलिस अपनी वाहवाही लूटने के […]
विज्ञापन
गया : औरंगाबाद जिले के ढिबरा थाना क्षेत्र के बनुआ टोला पक्का पर गांव से पुलिस की पकड़ में आये श्रवण भूइंया व अर्जुन पासवान के मामले में पुलिस गतिविधि की भाकपा-माओवादी संगठन ने निंदा की है.
माओवादी संगठन के मध्य जोन कमेटी के प्रवक्ता परमजीत ने बताया है कि पुलिस अपनी वाहवाही लूटने के लिए बेकसूर किसानों व मजदूरों को माओवादियों के नाम पर पकड़ कर अपनी उपलब्धि दिखा रही है. गत बुधवार को पुलिस द्वारा पकड़े गये श्रवण भूइंया व अर्जुन पासवान निर्दोष हैं. अर्जुन पासवान गरीब किसान हैं और श्रवण भूइंया टोला शिक्षक का कामकाज करते हैं. दोनों की महादलित परिवार से आते हैं.
एक तरफ सरकार महादलितों के उत्थान की बात करती है, तो दूसरी तरफ महादलित परिवार के सदस्यों को झूठे केस में फंसा कर जेल भेजा जा रहा है. उन्हें परेशान किया जा रहा है. पुलिस के इन क्रियाकलापों की संगठन भर्त्सना करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










