15004 मामलों में साढ़े पांच करोड़ की वसूली

Updated:
विज्ञापन

15004 मामलों में साढ़े पांच करोड़ की वसूली जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में में लगी राष्ट्रीय लोक अदालत लोक अदालत में मामलों का निबटारा करने से समय व पैसे, दोनों की बचत : जिला जजफोटो-वरीय संवाददाता, गयाजिला व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन जिला व सत्र […]

विज्ञापन

15004 मामलों में साढ़े पांच करोड़ की वसूली जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में में लगी राष्ट्रीय लोक अदालत लोक अदालत में मामलों का निबटारा करने से समय व पैसे, दोनों की बचत : जिला जजफोटो-वरीय संवाददाता, गयाजिला व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन जिला व सत्र न्यायाधीश आरएस रॉय व एसएसपी गरिमा मलिक ने दीप जला कर किया. इस मौके पर डीएम कुमार रवि भी मौजूद रहे. लोक अदालत में 15004 मामलों का निबटारा कर कुल पांच करोड़ 48 लाख 87 हजार 820 रुपयों की वसूली की गयी. राष्ट्रीय लोक अदालत को संबोधित करते हुए जिला व सत्र न्यायाधीश आरएस रॉय ने कहा कि लोक अदालत में मामलों का निबटारा करने से समय व पैसे, दोनों की बचत होती है. इसमें सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें वकील की आवश्यकता नहीं होती. केसों का निबटारा आसानी से हो जाता है. मुकदमों का निष्पादन एक दिन में ही हो जाता है. साथ ही किसी प्रकार का कोई कोर्ट फीस भी नहीं लगता. लोक अदालत के माध्यम से मुकदमों के निष्पादन पर किसी भी पक्ष की हार नहीं होती, बल्कि दोनों पक्ष विजयी होते हैं.इस मौके पर अन्य वक्ताओं ने कहा कि परिवार में छोटी-मोटी घटनाएं हमेशा होती रहती हैं. लोगों को अपनी समस्याओं का समाधान हरसंभव अपने घरों में ही कर लेनी चाहिए, ताकि न्यायालय में आना न पड़े. न्यायालय में मुकदमों के निष्पादन पर परिवार के बच्चों व अगली पीढ़ी पर उसका सुखद असर देखने को मिलता है. पारिवारिक विवादों के समाप्त होने से बच्चों में भी खुशी होती है. सब जज प्रीति वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया. लोेक अदालत के इस आयोजन को सफल बनाने में जिला विधिक सेवा प्राधिकार से जुड़े प्रतुल कुमार, हादी अकरम, हारूण राशिद, उदय कुमार, दीपक कुमार, विकास कुमार व शंकर कुमार सोनी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक, बीमा कंपनी, टेलीफोन, बिजली, भूमि अधिग्रहण, जमीन विवाद, उपभोक्ता फोरम, मनरेगा, मजदूरी, वन विभाग, माप तौल, उत्पाद, पारिवारिक मामले व दाखिल खारिज आदि से संबंधित विवादों का निष्पादन किया गया. इस दौरान शेरघाटी एसडीजेएम कोर्ट के अधीन आनेवाले 814 मामलों को निबटारा किया गया. इसमें चार लाख 65 हजार 180 रुपयों की वसूली हुई. वहीं, गया कोर्ट के अधीन आनेवाले 14 हजार 190 मामलों का निबटारा किया गया. इसमें पांच करोड़ 44 लाख 22 हजार 640 रुपयों की वसूली की गयी. बनाये गये थे 27 बेंचराष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों के निष्पादन के लिए 27 बेंच बनाये गये थे. हर बेंच के साथ दो-दो अधिवक्ताओं को पीठासीन पदाधिकारी बनाया गया था. बेंच एक में एडीजे-एक केशव मूर्ति तिवारी, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कौशलेश कुमार सिंह व वकील अफसर अली खान थे. वहीं, बेंच दो में एडीजे-तीन ज्ञानचंद्र गुप्ता, न्यायिकदं डाधिकारी तेज प्रताप सिंह व अधिवक्ता श्यामा कुमारी, बेंच तीन में एडीजे-चार जय गणेश सिंह, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडािधकारी प्रमोद कुमार पांडेय व अधिवक्ता मुरारी कुमार हिमांशु, बेंच पांच में एडीजे-दो ध्रुव नाथ सिंह, अधिवक्ता अनिल कुमार व अंजू वर्मा, बेंच छह में एडीजे-सात हस्मुद्दीन अंसारी, अधिवक्ता सत्येंद्र पासवान व विश्वनाथ यादव, बेंच सात में एडीजे-आठ सुजीत कुमार सिंह, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी सारिका वाहलिया व अधिवक्ता अजय कुमार सिंह, बेंच आठ में सब जज प्रीति वर्मा, अधिवक्ता अजीत कुमार व रेणु कुमारी चौरसिया, बेंच नौ में एडीजे-नौ सुरेश प्रसाद मिश्रा, अधिवक्ता सुशील कुमार सिंह व मनोज कुमार, बेंच 10 में सब जज सह एसीजेएम-दो पंकज मिश्रा, अधिवक्ता गजेंद्र भूषण व रीना सिंह, बेंच 11 में सब जज सह एसीजेएम-तीन सम्पत कुमार, अधिवक्ता संजय कुमार सिन्हा व प्रमिला कुमारी, बेंच 12 में सबजज- नौ सह एसीजेएम-10 एसक्यूएच रिजवी, अधिवक्ता जितेंद्र कुमार सिन्हा व रजनीश कुमार सहित 27 बेंचों पर मामलों का निबटारा किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन