खेल के जरिये साफ-सफाई के बताये तरीके
खेल के जरिये साफ-सफाई के बताये तरीके मानपुर. जगजीवन कॉलेज के सभागार में शनिवार को स्वच्छता पर एनएसएस स्वयंसेवकों की तरफ से कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस दौरान छात्र-छात्राओं को खेल के जरिये आसपास के जगहों को साफ-सुथरा रखने के टिप्स दिये गये. कार्यशाला में पानी व हवा को प्रदूषणमुक्त रखने पर भी बल […]
खेल के जरिये साफ-सफाई के बताये तरीके मानपुर. जगजीवन कॉलेज के सभागार में शनिवार को स्वच्छता पर एनएसएस स्वयंसेवकों की तरफ से कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस दौरान छात्र-छात्राओं को खेल के जरिये आसपास के जगहों को साफ-सुथरा रखने के टिप्स दिये गये. कार्यशाला में पानी व हवा को प्रदूषणमुक्त रखने पर भी बल दिया गया. कार्यशाला के दौरान डॉ रतीकांत दास ने बताया कि जनवरी माह में आयोजित होनेवाले 20वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव में जगजीवन कॉलेज के दो छात्र शिवांग कुमार व कादंबरी चौहान का चयन किया गया. इस मौके पर प्राचार्य डॉ सुनील सुमन, सत्यरतन प्रसाद, फिलीमन डिगास, आमिर हुसैन व राजीव राणा समेत अन्य लोगों ने अपने-अपने विचार रखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










