कमांडो हत्याकांड : आरोपितों की संपत्ति कुर्क
कमांडो हत्याकांड : आरोपितों की संपत्ति कुर्कफोटो- बोधगया 03,04- बैजू बिगहा में आरोपित दयानंद यादव व अन्य के घरों से सामान ले जाती पुलिस.बैजूबिगहा स्थित आरोपितों के घरों व चांदनी गेस्ट हाउस से जब्त किये गये सामान संवाददाता, बोधगयाबोधगया थाना क्षेत्र के बैजूबिगहा के रहनेवाले वीरेंद्र यादव उर्फ कमांडो यादव की हत्या के मामले में […]
कमांडो हत्याकांड : आरोपितों की संपत्ति कुर्कफोटो- बोधगया 03,04- बैजू बिगहा में आरोपित दयानंद यादव व अन्य के घरों से सामान ले जाती पुलिस.बैजूबिगहा स्थित आरोपितों के घरों व चांदनी गेस्ट हाउस से जब्त किये गये सामान संवाददाता, बोधगयाबोधगया थाना क्षेत्र के बैजूबिगहा के रहनेवाले वीरेंद्र यादव उर्फ कमांडो यादव की हत्या के मामले में आरोपित बनाये गये लोगों के घरों से गुरुवार को बोधगया थाने की पुलिस ने संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने गुरुवार की दोपहर आरोपित दयानंद यादव, कंचानंद यादव, आनंद यादव व अन्य के घरों व चांदनी गेस्ट हाउस से सामान जब्त कर बोधगया थाने में रख दिया. इससे पहले बैजूबिगहा में आरोपितों के घरों से सामान निकालने के दौरान महिलाओं ने विरोध किया, तो पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया का हवाला देकर उन्हें शांत कराया. इसके बाद बोधगया-दोमुहान रोड स्थित चंदनी गेस्ट हाउस का ताला ताेड़ कर सामान को जब्त कर लिया गया. बोधगया थाने के इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि कुर्की जब्ती के बाद भी आरोपितों को गिरफ्तार करने की प्रक्रिया जारी रहेगी. गौरतलब है कि बैजूबिगहा के कमांडो यादव का गत एक दिसंबर को बोधगया से अपहरण करने के बाद हत्या कर औरंगाबाद क्षेत्र में एनएच-टू के किनारे शव को फेंक दिया गया था. इस मामले में कमांडो यादव के बेटों ने जमीन विवाद में उनके पिता का अपहरण कर हत्या करने का आरोप अपने पट्टीदारों पर लगाया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










