नये डीएम कुमार रवि पहुंचे गया, आज संभालेंगे कमान

Updated:
विज्ञापन

नये डीएम कुमार रवि पहुंचे गया, आज संभालेंगे कमानदूसरी बार बनाये गये गया के डीएममुख्य संवाददाता, गया नये डीएम कुमार रवि साेमवार की देर शाम गया पहुंचे. वह मंगलवार काे प्रभार लेंगे. कुमार रवि दूसरी बार गया के डीएम का पदभार संभालेंगे. इससे पहले चुनाव के पूर्व उन्हें गया का डीएम बनाया गया था और […]

विज्ञापन

नये डीएम कुमार रवि पहुंचे गया, आज संभालेंगे कमानदूसरी बार बनाये गये गया के डीएममुख्य संवाददाता, गया नये डीएम कुमार रवि साेमवार की देर शाम गया पहुंचे. वह मंगलवार काे प्रभार लेंगे. कुमार रवि दूसरी बार गया के डीएम का पदभार संभालेंगे. इससे पहले चुनाव के पूर्व उन्हें गया का डीएम बनाया गया था और तत्कालीन डीएम संजय कुमार अग्रवाल का पटना ट्रांसफर कर दिया गया था. बाद में विधानसभा चुनाव के दाैरान चुनाव आयाेग ने पुन: गया का डीएम संजय कुमार अग्रवाल व दरभंगा के डीएम कुमार रवि काे बनाने का आदेश दिया था. नयी सरकार के गठन के बाद गुरुवार काे पुन: फेरबदल में गया के डीएम संजय कुमार अग्रवाल काे पटना व दरभंगा के डीएम कुमार रवि काे गया का डीएम बनाया गया. डीएम संजय कुमार अग्रवाल डीडीसी संजीव कुमार काे प्रभार साैंप कर पटना डीएम का पदभार संभालने जा चुके हैं. गया के नये डीएम के रूप में पदभार संभालने साेमवार की देर रात दरभंगा से गया पहुंचे कुमार रवि ने मंगलवार काे प्रभार लेने का मन बनाया. गाैरतलब है कि पिछली बार भी वह देर शाम गया पहुंचने के बाद प्रभार ले लिया था, जाे शुभकारी नहीं रही था. कुछ ही दिनाें बाद उन्हें वापस जाना पड़ा था. इसे देखते हुए उन्हाेंने देर शाम में प्रभार लेना उचित नहीं समझा. डीएम श्री रवि ने अतिथि गृह में पहुंचकर अधिकारियाें से बातचीत की और सबका परिचय प्राप्त किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन