सीडीपीओ ने कहा, कार्रवाई करती हूं, तो कुछ लोग बनाते हैं प्रेशर

Updated:
विज्ञापन

सीडीपीओ ने कहा, कार्रवाई करती हूं, तो कुछ लोग बनाते हैं प्रेशरमोहड़ा में पंचायत समिति की बैठक में उठे कई मामलेफोटो-1,2 बैठक में पंचायत समिति सदस्य शामिलप्रतिनिधि, मोहड़ा प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को पंचायत समिति के सदस्यों की बैठक सोमवार को हुई. बैठक में शिक्षा विभाग द्वारा पोशाक व छात्रवृत्ति सहित अन्य योजनाओं के रुपये […]

विज्ञापन

सीडीपीओ ने कहा, कार्रवाई करती हूं, तो कुछ लोग बनाते हैं प्रेशरमोहड़ा में पंचायत समिति की बैठक में उठे कई मामलेफोटो-1,2 बैठक में पंचायत समिति सदस्य शामिलप्रतिनिधि, मोहड़ा प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को पंचायत समिति के सदस्यों की बैठक सोमवार को हुई. बैठक में शिक्षा विभाग द्वारा पोशाक व छात्रवृत्ति सहित अन्य योजनाओं के रुपये वितरण की सूची उपलब्ध नहीं कराये जाने पर सदस्यों ने रोष व्यक्त किया. आंगनबाड़ी केंद्रों में बरती जा रही अनियमितता पर भी सदस्यों ने सवाल किये. इस पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) रेशमी कुमारी ने कहा कि जब वह कार्रवाई करती हैं, तो कुछ लोग फोन पर प्रेसर बनाने लगते हैं. सदस्यों ने बीआरजीएफ राशि से होनेवाले कार्यों की जानकारी भी ली. दरियापुर के पंचायत सेवक ने एक लाख सात हजार की निकासी होने के बाद भी आज तक कार्य पूरा नहीं होने का मामला उठाया. मनरेगा पदाधिकारी ने बताया कि एक पंचायत में पांच कार्य लिये गये हैं. इसकी सूची जिला मुख्यालय को भेज दी गयी है. स्वच्छता समन्वयक धर्मवीर कुमार द्वारा की जा रही अनियमितता का मामला भी उठा. तीन हजार रुपये वसूले जाने का मामला उठाया. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख अभिमन्यु सिंह ने की. इस मौके पर बीडीओ कमला देवी, विधायक प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, उप प्रमुख अजय कुशवाहा सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन