युवा महोत्सव 11 से हसरत मोहानी ऑडिटोरियम में
युवा महोत्सव 11 से हसरत मोहानी ऑडिटोरियम में 15 से 35 वर्ष उम्र के प्रतिभागी ले सकेंगे भागआज से डीइओ ऑफिस में होगा पंजीकरणसंवाददाता, गयास्वराजपुरी रोड स्थित हादी हासमी स्कूल के हसरत मोहानी ऑडिटोरियम में 11 दिसंबर को 10 बजे से जिलास्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जायेगा. इस महोत्सव में समूह गायन, लोक नृत्य, […]
युवा महोत्सव 11 से हसरत मोहानी ऑडिटोरियम में 15 से 35 वर्ष उम्र के प्रतिभागी ले सकेंगे भागआज से डीइओ ऑफिस में होगा पंजीकरणसंवाददाता, गयास्वराजपुरी रोड स्थित हादी हासमी स्कूल के हसरत मोहानी ऑडिटोरियम में 11 दिसंबर को 10 बजे से जिलास्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जायेगा. इस महोत्सव में समूह गायन, लोक नृत्य, एकांकी, नृत्य, शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय वादन(सितार, गिटार, तबला, बांसुरी, वीणा, मृदंगम), भाषण, चित्रकला, लोक गीत व लोक गाथा गायन आदि विद्याओं में प्रतियोगिता आयोजित किया जायेगी. इसमें 15 से 35 वर्ष के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे. इसके लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीइओ) कार्यालय में आठ से 10 दिसंबर तक प्रतिभागियों का पंजीकरण किया जायेगा. किसी कारणवश पंजीकरण से वंचित प्रतिभागियों का पंजीकरण कार्यक्रम स्थल पर सुबह आठ से 10 बजे तक होगा. इस प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त करने प्रतिभागी 17 दिसंबर को दरभंगा में आयोजित राज्यस्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










