शेरघाटी में चोरों ने उड़ाये तीन लाख के जेवर

Updated:
विज्ञापन

शेरघाटी में चोरों ने उड़ाये तीन लाख के जेवरफोटो–घर में बिखरे समान को दिखाता गृहस्वामीशहर के नूतननगर मुहल्ले में एक घर को बनाया निशानाघर के सभी लोग शादी समारोह में गये थे गयाप्रतिनिधि,शेरघाटीशहर के नूतननगर मुहल्ले में रविवार की रात चोरों ने एक घर में धावा बोल करीब तीन लाख रुपये की जेवर उड़ा लिये. […]

विज्ञापन

शेरघाटी में चोरों ने उड़ाये तीन लाख के जेवरफोटो–घर में बिखरे समान को दिखाता गृहस्वामीशहर के नूतननगर मुहल्ले में एक घर को बनाया निशानाघर के सभी लोग शादी समारोह में गये थे गयाप्रतिनिधि,शेरघाटीशहर के नूतननगर मुहल्ले में रविवार की रात चोरों ने एक घर में धावा बोल करीब तीन लाख रुपये की जेवर उड़ा लिये. गृहस्वामी घर में ताला लगा कर शादी में गये हुए थे. जानकारी के अनुसार, नूतननगर के सुनील कुमार सपरिवार अपने भतीजे की शादी में गया गये हुए थे. इसी का फायदा उठाकर चोरों ने उनके घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ अलमारी व लॉकर में रखे करीब तीन लाख रुपये के जेवर उड़ा लिये. जेवर के अलावा चोरों ने अन्य समानों को छुआ तक नहीं. श्री कुमार ने बताया कि उन्होंने सारे जेवर बेटी की शादी के लिए बनवाये थे. सुबह जब शादी से लौटे, तो चोरी का पता चला. घटना की सूचना मिलते ही थानेदार कमलेश प्रसाद शर्मा ने मौके पर पहुंच मामले की जानकारी ली और छानबीन शुरू की. पहले भी कई घरों में हो चुकी है चोरीदीवाली से लेकर अबतक चोरों ने शहर के करीब आधा दर्जन से अधिक घरों को निशाना बनाया है. गौरतलब है कि दीवाली के दूसरे दिन नयी बाजार इलाके में छह लोगों के यहां चोरों ने हजारों की संपत्ति उड़ा ली थी. इसके बाद छठ पूजा के दूसरे दिन बजाज एजेंसी में भी चोरी का प्रयास हुआ, वहीं थाना के बगल में मोबाइल दुकान व होटल, नगर पंचायत के बगल में मोबाइल दुकान सहित करीब आधा दर्जन से ज्यादा घरों व दुकानों को चोर निशाना बना चुके हैं. पुलिस अभी तक एक भी मामले का उद्भेदन नहीं कर सकी है.घर से फरार युवक-युवती बरामद, युवक को भेजा जेलफोटो-प्रतिनिधि,शेरघाटीशहर के बढ़ई टोला से फरार युवक-युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया है. बरामदगी के बाद पुलिस ने युवती का कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज कराया. वहीं युवक को जेल भेज दिया.जानकारी के अनुसार, झारखंड के बरही के शिवकुमार राणा ने शेरघाटी के बढ़ई टोला की एक युवती को भगा लिया था. इस मामले को लेकर युवती के परिजनों ने थाना में अपहरण की शिकायत दर्ज करायी थी. इसके बाद पुलिस छानबीन में जुटी गयी थी. अपहरण के मामले में पुलिस ने दो काे लिया हिरासत मेंशेरघाटी. इंजन मिस्त्री के अपरहण के मामले में पुलिस ने आमस के मोरैनियां गांव से दो लोगों को हिरासत में लिया है. गौरतलब है कि डीएसपी उपेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस ने अगवा व्यक्ति की बरामदगी को लेकर करीब आधा दर्जन इलाकों में छापेमारी की. इसी दौरान संदेह के आधार पर मोरैनियां गांव से अवधेश भुइयां व योगेंद्र भुइयां को हिरासत में लिया. पुलिस के अधिकारियों ने पीड़ित के परिजनों से भी मुलाकात करके विस्तृत जानकारी ली. परिजनों को पुलिस ने हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया. गौरतलब है कि बनकट गांव के डीजल इंजन मिस्त्री जगलाल यादव 29 नवंबर से गायब हैं. उनके परिजनों ने इस मामले में आमस थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है. एंटी रैबीज वैक्सिन की कमी, लौट रहे है मरीजफोटो–कुते से काटे हुए बच्चे को दिखाती महिलाप्रतिनिधि, शेरघाटीअनुमंडलीय अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन की कमी के कारण मरीजों को वापस लौटना पड़ रहा है. वैक्सीन की कमी करीब एक महीने से बनी हुई है. सोमवार को एंटी रैबीज की वैक्सीन अपने बच्चे को दिलाने पहुंचीं डोभी की सावित्री देवी को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा. उनके पांच साल के बेटे पीयूष को कुत्ते ने काट लिया है, लेकिन वैक्सिन की कमी के कारण उन्हें बार–बार अस्पताल से लौटना पड़ रहा है. अस्पताल के उपाधीक्षक डाॅ राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि वैक्सीन की कमी की सूचना वरीय अधिकारियों को दे दी गयी है. अस्पताल में जल्द ही वैक्सिन उपलब्ध हो जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन