कोंच से भगवान गणेश की मूर्ति चोरी

Updated:
विज्ञापन

कोंच से भगवान गणेश की मूर्ति चोरीविष्णु मंदिर में मूर्ति चोरों का धावाजांच-पड़ताल में पुलिस के रवैये से लोगों में नाराजगीफोटो-प्रतिनिधि, कोंचकोंचडीह स्थित भगवान विष्णु की मंदिर से रविवार की रात चोरों ने भगवान गणेश की दो फुट की मूर्ति चोरी कर ली. गांववालों को सोमवार की सुबह चोरी की खबर मिली. मूर्ति चोरी होने […]

विज्ञापन

कोंच से भगवान गणेश की मूर्ति चोरीविष्णु मंदिर में मूर्ति चोरों का धावाजांच-पड़ताल में पुलिस के रवैये से लोगों में नाराजगीफोटो-प्रतिनिधि, कोंचकोंचडीह स्थित भगवान विष्णु की मंदिर से रविवार की रात चोरों ने भगवान गणेश की दो फुट की मूर्ति चोरी कर ली. गांववालों को सोमवार की सुबह चोरी की खबर मिली. मूर्ति चोरी होने की शिकायत मिलने के बाद कोंच थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन कर लौट गयी. चोरी की घटना व जांच-पड़ताल में पुलिस के रवैये से गांववालों में नाराजगी है. गांववालों का कहना है कि भगवान विष्णु के मंदिर में चोरी हाेने की यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी इसी मंदिर से मूर्ति की चोरी हुई है. उस मामले में भी पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली. पुलिस की शिथिलता से चोरों का मनोबल बढ़ता चला गया और अब मंदिर से दूसरी बार मूर्ति की चोरी हुई. चार माह पहले भगवान विष्णु की मूर्ति हुई थी चोरीगांववालों ने बताया कि इसी मंदिर परिसर से करीब चार माह पहले भगवान विष्णु की मूर्ति की चोरी हुई थी. गांववालों के अनुसार, मंदिर का निर्माण मध्य काल में किया गया था. यह मंदिर कोचेश्वर महादेव मंदिर की तरह काफी प्राचीन है. भगवान विष्णु के मंदिर परिसर में स्थित बेशकीमती व पौराणिक मूर्तियों पर तस्करों की नजर है. शनिवार की रात इमामगंज में हुई थी चोरीशनिवार की रात इमामगंज बाजार स्थित शिव मंदिर से संगमरमर की मां-पार्वती व भगवान कार्तिक की मूर्ति की चोरी हुई थी. इस मामले में भी पुलिस छानबीन कर ही रही. लोगों की आस्था पर कुठाराघातकोंच डीह के रहनेवाले आशुतोष पाठक का कहना है कि मध्य काल के पैाराणिक मंदिर लोगों की आस्था के केंद्र हैं. लेकिन, प्रशासन की तरफ से इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. मंदिर परिसर में गिनी-चुनी ही मूर्तियां बची हैं. उसकी सुरक्षा अतिआवश्यक है.अभिषेक कुमार का कहना है कि कोंच गांव स्थित कोचेश्वर महादेव व विष्णु मंदिर की प्राचीनता के बारे में पूरी तरह जानकारी, तो नहीं है. पर, पीढ़ी दर पीढ़ी लोग यहां पूजा करते आ रहे हैं. मूर्तियों की चोरी होने से यहां के लोगों की आस्था पर कुठाराघात है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन