आयोजन को लेकर फूलों से सजा महाबोधि मंदिर

Updated:
विज्ञापन

आयोजन को लेकर फूलों से सजा महाबोधि मंदिरफोटो- बोधगया 03— महाबोधि मंदिर परिसर की फूलों से सजावट करतीं म्यांमार की महिलाएं.संवाददाता, बोधगयाभगवान बुद्ध के उपदेशों का पाठ करने के लिए बुधवार से महाबोधि मंदिर में शुरू हो रहे त्रिपिटक सूत्रपाठ के मद्देनजर महाबोधि मंदिर परिसर को फूलों से सजाया जा रहा है. मंदिर परिसर की […]

विज्ञापन

आयोजन को लेकर फूलों से सजा महाबोधि मंदिरफोटो- बोधगया 03— महाबोधि मंदिर परिसर की फूलों से सजावट करतीं म्यांमार की महिलाएं.संवाददाता, बोधगयाभगवान बुद्ध के उपदेशों का पाठ करने के लिए बुधवार से महाबोधि मंदिर में शुरू हो रहे त्रिपिटक सूत्रपाठ के मद्देनजर महाबोधि मंदिर परिसर को फूलों से सजाया जा रहा है. मंदिर परिसर की सजावट के लिए थाइलैंड, कंबोडिया व म्यांमार से भी फूल मंगाये गये हैं. इसमें खास यह है कि पिछले कई वर्षों से आयोजित हो रहे त्रिपिटक सूत्रपाठ के दौरान मंदिर परिसर में फूलों की सजावट म्यांमार की महिला दाओ एज आंग्मों कर रही हैं. इनके नेतृत्व में ही मंदिर परिसर में सजावट करायी जाती है. इस वर्ष भी आंग्मों अपनी सहयोगियों के साथ सोमवार की शाम महाबोधि मंदिर में फूलों की सजावट में मशगूल दिखीं. उन्होंने बताया कि भगवान बुद्ध की ज्ञान स्थली पर फूलों से सजावट कर उन्हें काफी सुकून व शांति का अनुभव होता है. इस कार्य में मंदिर के केयर टेकर भिक्खु दीनानंद का भी सहयोग मिल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन