बड़ैला में मातम, ससुरालवालों पर हत्या का आरोप

Updated:
विज्ञापन

बड़ैला में मातम, ससुरालवालों पर हत्या का आरोपबड़ैला के सुदेश्वर दास की बेटी थी सुनैनाफोटो-वरीय संवाददाता, गयासुनैना के मायके परैया थाने के बड़ैला गांव में मातम है. वह बड़ैला गांव के सुदेश्वर दास की बेटी थी. शनिवार की सुबह, जिसे घटना की जानकारी मिली, वह स्तब्ध रह गया. घटना कब और कैसे हुई, इसकी जानकारी […]

विज्ञापन

बड़ैला में मातम, ससुरालवालों पर हत्या का आरोपबड़ैला के सुदेश्वर दास की बेटी थी सुनैनाफोटो-वरीय संवाददाता, गयासुनैना के मायके परैया थाने के बड़ैला गांव में मातम है. वह बड़ैला गांव के सुदेश्वर दास की बेटी थी. शनिवार की सुबह, जिसे घटना की जानकारी मिली, वह स्तब्ध रह गया. घटना कब और कैसे हुई, इसकी जानकारी लेने के लिए सुनैना के मायके से काफी संख्या में लोग मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे. सुनैना की मां लखिया देवी रोते-रोते बेसुध हो जाती थी. बड़ैला से अस्पताल आये सुनैना के चचेरे भाई धर्मेंद्र दास ने बताया कि ससुरालवालों ने एकजुट होकर बहन व उसके बच्चों की हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि बहन के घर में इतनी बड़ी घटना हो गयी और ससुरालवालों द्वारा मोबाइल फोन से भी घटना की जानकारी नहीं दी गयी. उन्हें दूसरे गांव के रहनेवाले एक व्यक्ति से घटना की जानकारी मिली.मानसिक विक्षिप्त होने की बात गलतसुनैना के फुफेरे भाई (झिकटिया पंचायत के बाबूबिगहा के रहनेवाले) राजेश दास ने बताया कि मनोज के परिवारवाले उसे विक्षिप्त घोषित कर रहे हैं. उनका गांव राजपुर के पास ही है. इसी रास्ते से वर्षों से उनका आना-जाना रहता है. उन्हें तो कभी ऐसा नहीं लगा कि मनोज मानसिक रूप से बीमार है. राजेश दास ने बताया कि इस मामले की गहराई से जांच हो, तो सारी सच्चाई सामने आ जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन