ePaper

आदिवासी महिलाओं को पुरस्कार में मिला टैबलेट पीसी

Updated at : 08 Aug 2015 8:35 PM (IST)
विज्ञापन
आदिवासी महिलाओं को पुरस्कार में मिला टैबलेट पीसी

बोधगया: बिहार में आदिवासी और दलित महिलाओं की डिजिटल साक्षरता के प्रसार के लिए दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शनिवार को साझा सेवा केंद्रों (सीएससी) के जरिये प्रशिक्षण पाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया. इन महिलाओं को पुरस्कार में टैबलेट पीसी दिये गये. इनमें से ज्यादातर महिलाएं दलित और महादलित वर्ग की हैं और उन्होंने […]

विज्ञापन

बोधगया: बिहार में आदिवासी और दलित महिलाओं की डिजिटल साक्षरता के प्रसार के लिए दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शनिवार को साझा सेवा केंद्रों (सीएससी) के जरिये प्रशिक्षण पाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया. इन महिलाओं को पुरस्कार में टैबलेट पीसी दिये गये.

इनमें से ज्यादातर महिलाएं दलित और महादलित वर्ग की हैं और उन्होंने साझा सेवा केंद्र नेटवर्क के जरिये प्रशिक्षण हासिल किया है. इस मौके पर मंत्री ने दिशा मोबाइल एप भी पेश किया जिसके जरिये कंप्यूटर और इंटरनेट के बारे में सीखा जा सकता है. यह एप गूगल प्ले स्टोर पर मुफ्त उपलब्ध है. इस मौके पर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आदिवासी महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए उनका पुनरोत्थान जरुरी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन