गंगटी में चोरी का 30 क्विंटल सरिया बरामद

Updated:
विज्ञापन
गंगटी में चोरी का 30 क्विंटल सरिया बरामद

थाना क्षेत्र के गंगटी गांव स्थित मिडिल स्कूल के समीप खेत से शुक्रवार की रात चोरी का 30 क्विंटल सरिया आमस पुलिस ने बरामद किया है.

विज्ञापन

आमस. थाना क्षेत्र के गंगटी गांव स्थित मिडिल स्कूल के समीप खेत से शुक्रवार की रात चोरी का 30 क्विंटल सरिया आमस पुलिस ने बरामद किया है. थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मध्य विद्यालय के पास एक खेत में चोरी का सरिया रखा हुआ है. सूचना पर जब पुलिस ने सत्यापन किया तो करीब 30 क्विंटल सरिया बरामद किया गया. बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी की एक लाइन होटल में वाहनों से चोरी का सरिया उतारा जाता है. इसके बाद पुलिस ने वहां छापेमारी की. हालांकि, होटल पर कुछ बरामद नहीं हुआ. लेकिन पास के ही खेत से सरिया बरामद कर लिया गया. पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kanchan Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Kanchan Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन