ePaper

Gaya News : गया एयरपोर्ट से रवाना होंगे 272 हज यात्री

Updated at : 17 Apr 2025 11:21 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : गया एयरपोर्ट से रवाना होंगे 272 हज यात्री

Gaya News : हज यात्रा से संबंधित तैयारियों को लेकर गुरुवार को एयरपोर्ट परिसर में डीएम डॉ त्यागराजन ने सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की.

विज्ञापन

गया. हज यात्रा से संबंधित तैयारियों को लेकर गुरुवार को एयरपोर्ट परिसर में डीएम डॉ त्यागराजन ने सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि गया एयरपोर्ट से दो मई को सुबह 10 बजे 147 हाजी व तीन मई को सुबह सात बजे 125 हाजी हज यात्रा के लिए जायेंगे. कुल 272 हाजी गया हवाई अड्डे से रवाना होंगे. डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पटना हज भवन से हाजी सीधे गया एयरपोर्ट आयेंगे. डीएम ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया है कि सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक मेडिकल कैंप की व्यवस्था एयरपोर्ट के अंदर रखना सुनिश्चित करें. साथ ही एयरपोर्ट परिसर में एंबुलेंस भी रखें. उन्होंने एयरपोर्ट डायरेक्टर को निर्देश दिया है कि हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की संख्या सीमित है, इसी उद्देश्य से यात्रियों को एयरपोर्ट के अंदर में ही बैठने व विश्राम के लिए एक स्थान चिह्नित रखें, ताकि तीर्थ यात्रियों को कोई असुविधा नहीं हो. डीएम ने कहा कि एयरपोर्ट के अंदर परिसर में ही हेल्पडेस्क का व्यवस्था रखें. डॉक्टर व एएनएम की पूरी व्यवस्था रखें. कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बोधगया को निर्देश दिया है कि एयरपोर्ट के बाहरी परिसर में साफ सफाई एवं कीटनाशक दावों का छिड़काव तेजी से करायें. डीएम ने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी हात्रियों को हीट वेव एवं लू से बचाव हेतु क्या करें क्या ना करें, इससे संबंधित एडवाइजरी की सीट बनाकर उपलब्ध करवायी जाये, ताकि सभी हज यात्री उसे पढ़कर अनुपालन कर सकें. पटना हज भवन से हाजियों को गया एयरपोर्ट आने के दौरान गया जिला के बॉर्डर बेला से एयरपोर्ट तक लाने हेतु पुलिस एस्कॉर्ट की व्यवस्था रखी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन