मानपुर से अगवा हाइवा रांची में मिला

Published at :16 Nov 2014 5:02 PM (IST)
विज्ञापन
मानपुर से अगवा हाइवा रांची में मिला

गाड़ी के मालिक ने मुफस्सिल थाने में दर्ज करायी शिकायत प्रतिनिधि, मानपुर मानपुर के मायापुर-भोरे सड़क मार्ग पर हरली गांव के पास से अपराधियों ने गुरुवार की रात एक हाइवा अगवा कर लिया. जानकारी के अनुसार, चालक व उप चालक हाइवा लेकर लोदीपुर पहाड़ की तरफ जा रहे थे. पहले से घात लगाये अपराधियों ने […]

विज्ञापन

गाड़ी के मालिक ने मुफस्सिल थाने में दर्ज करायी शिकायत प्रतिनिधि, मानपुर मानपुर के मायापुर-भोरे सड़क मार्ग पर हरली गांव के पास से अपराधियों ने गुरुवार की रात एक हाइवा अगवा कर लिया. जानकारी के अनुसार, चालक व उप चालक हाइवा लेकर लोदीपुर पहाड़ की तरफ जा रहे थे. पहले से घात लगाये अपराधियों ने गाड़ी को रोक कर चालक व उप चालक को गाड़ी से उतार कर हाथ-पैर बांध कर सड़क से दूर खेत में छोड़ गाड़ी लेकर फरार हो गये. दोनों के हल्ला करने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच उन्हें बंधनमुक्त किया. लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय थाने की पुलिस को दी. थानाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि हाइवा को ले जानेवाले रास्ते में छापेमारी की गयी. बाद में हाइवा को रांची के खूंटी से झारखंड पुलिस की मदद से बरामद कर लिया गया. इधर, हाइवा के मालिक वजीरगंज थाने के भिंडस गांव के सत्येंद्र सिंह ने मुफस्सिल थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन