विषाक्त मध्याह्न भोजन कर तीन बच्चे बीमार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Nov 2014 11:41 PM (IST)
विज्ञापन

गया : बिहार के गया जिले के बोकनारी गांव स्थित एक मध्य विद्यालय में आज विषाक्त मध्याह्न भोजन खाने से तीन बच्चे बीमार हो गए. परैया के प्रखंड विकास पदाधिकारी मयंक कुमार सिंह ने बताया कि मध्याह्न भोजन करने के बाद बच्चों को उल्टी और दस्त होने की शिकायत पर उन्हें अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल […]
विज्ञापन
गया : बिहार के गया जिले के बोकनारी गांव स्थित एक मध्य विद्यालय में आज विषाक्त मध्याह्न भोजन खाने से तीन बच्चे बीमार हो गए.
परैया के प्रखंड विकास पदाधिकारी मयंक कुमार सिंह ने बताया कि मध्याह्न भोजन करने के बाद बच्चों को उल्टी और दस्त होने की शिकायत पर उन्हें अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कालेज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया.
अस्पताल अधीक्षक डा सुधीर कुमार ने बताया कि उक्त स्कूल के 260 में से 100 बच्चे के मध्याह्न भोजन करने के कारण उनके बीमार पडने की आशंका के मद्देनजर सभी सौ बच्चों को उनके अभिभावक स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल लाये थे. इसमें से तीन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराए जाने के अलावा बाकी अन्य का स्वास्थ्य परीक्षण किए जाने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










