विधायक ने की चालू योजनाओं की समीक्षा

Published at :13 Nov 2014 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
विधायक ने की चालू योजनाओं की समीक्षा

फोटो-प्रतिनिधि,परैया क्षेत्रिय विधायक सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा ने प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय में प्रखंड के सभी पदाधिकारियों के साथ प्रखंड में चल रही योजनाओं व विकास को लेकर समीक्षा बैठक की. बैठक में सूचना के बावजूद गायब पदाधिकारियों पर कारण बताओं नोटिस का निर्देश प्रखंड पदाधिकारी मंयक कुमार सिन्हा को दी. बैठक में विधायक ने सभी […]

विज्ञापन

फोटो-प्रतिनिधि,परैया क्षेत्रिय विधायक सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा ने प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय में प्रखंड के सभी पदाधिकारियों के साथ प्रखंड में चल रही योजनाओं व विकास को लेकर समीक्षा बैठक की. बैठक में सूचना के बावजूद गायब पदाधिकारियों पर कारण बताओं नोटिस का निर्देश प्रखंड पदाधिकारी मंयक कुमार सिन्हा को दी. बैठक में विधायक ने सभी पदाधिकारियों से क्षेत्र में चल रही योजनाओं का बारी बारी से समीक्षा की और कार्य में आने वाली कठिनाइयों के बारे में पूछा वहीं विधायक ने यह भी कहा कि विकास कार्यों को सुचारू रूप से चलायें अगर शिकायत मिली तो दोषी व्यक्तियों पर काठोर कार्यवाही की जायेगी. विधायक ने शिक्षा, बाल विकास परियोजना, मनरेगा सहित कई योजनाओं के बारे में अधिकारियों से चर्चा की बैठक में शामिल अनुमंडल पदाधिकारी किशोर कुमार ने क्षेत्र में चल रहे आदर्श ग्राम परियोजना को नियमित जांच कर उसे ठीक ढंग से विकसित करने की बात कही. बैठक में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी शोभा सिन्हा, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी चक्रेश्वर प्रसाद, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शिव शंकर चौधरी, सहकारिता पदाधिकारी राजेश कुमार पंडित, निकहत परवीन मनरेगा पदाधिकारी प्रखंड प्रमुख लालदेव प्रसाद यादव आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन