फतेहपुर व टिकारी की खबरें

Published at :13 Nov 2014 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
फतेहपुर  व टिकारी की खबरें

जदयू कार्यकर्ताओं ने की बैठकप्रतिनिधि, फतेहपुर फतेहपुर प्रखंड स्थित प्लस टू राम सहाय उच्च विद्यालय में गुरुवार को जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इस दौरान 26 नवंबर को गया स्थित गांधी मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संपर्क यात्रा को सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया गया. इस बैठक में बोधगया विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी […]

विज्ञापन

जदयू कार्यकर्ताओं ने की बैठकप्रतिनिधि, फतेहपुर फतेहपुर प्रखंड स्थित प्लस टू राम सहाय उच्च विद्यालय में गुरुवार को जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इस दौरान 26 नवंबर को गया स्थित गांधी मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संपर्क यात्रा को सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया गया. इस बैठक में बोधगया विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी डॉ अरविंद कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रखंड से संपर्क यात्रा के तहत गया गांधी मैदान में अधिक से अधिक संख्या में एकजुट होकर पहुंचना है. इस यात्रा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में किये गये विकास कार्यों की जानकारी देंगे और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों जरूरी है, इस पर अपना विचार जदयू के कार्यकर्ताओं के बीच रखेंगे. इस मौके पर प्रखंड संपर्क यात्रा प्रभारी बालदेव मंडल, रणविजय कुमार,विजय सिंह कुशवाहा, राजेंद्र सिंह, चंद्रदेव अदरकी, कुलदीप प्रसाद,पप्पू मालाकार, विनोद सिंह, बिंदु पासवान, असलम अंसारी व सुदमिया देवी उपस्थित थे़ खलिहान में लगी आगप्रतिनिधि, टिकारीटिकारी प्रखंड पंचदेवता गांव स्थित कमलेश यादव के खलिहान में गुरुवार की रात आग लगने से धान के करीब 100 बोझे जल कर राख हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम वहां पहुंची और आग पर काबू पाया. हालांकि, गांववालों ने आग लगते ही उसे बुझाने के प्रयास में घंटों लगे रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन