शांति पूर्वक संपन्न हुआ पैक्स चुनाव (पैक्स चुनाव की खबर के साथ जोड़ें)

Published at :06 Nov 2014 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
शांति पूर्वक संपन्न हुआ पैक्स चुनाव (पैक्स चुनाव की खबर के साथ जोड़ें)

बोधगया में 62.06 प्रतिशत हुआ मतदान, मतों की गिनती उच्च विद्यालय में आज फोटो- बोधगया 11, 12(पैक्स चुनाव के दौरान बकरौर बूथ पर कतार में खड़े मतदाता) संवाददाता, बोधगया प्रखंड क्षेत्र के 17 पंचायतों में हो रहे पैक्स अध्यक्षों व सदस्यों का चुनाव कार्य शांति पूर्वक संपन्न हो गया. चुनाव के लिए प्रखंड क्षेत्र में […]

विज्ञापन

बोधगया में 62.06 प्रतिशत हुआ मतदान, मतों की गिनती उच्च विद्यालय में आज फोटो- बोधगया 11, 12(पैक्स चुनाव के दौरान बकरौर बूथ पर कतार में खड़े मतदाता) संवाददाता, बोधगया प्रखंड क्षेत्र के 17 पंचायतों में हो रहे पैक्स अध्यक्षों व सदस्यों का चुनाव कार्य शांति पूर्वक संपन्न हो गया. चुनाव के लिए प्रखंड क्षेत्र में 36 मतदान केंद्र बनाये गये थे. सुबह सात बजे से शुरू हुए मतदान अपराह्न तीन बजे तक निर्धारित था पर, बकरौर बूथ पर मतदाताओं के लाइन में लगे होने के कारण उन्हें वोट देने का अतिरिक्त समय दिया गया. यहां बूथ संख्या 8ए व 8बी में साढ़े तीन बजे तक मतदान किया गया. बोधगया के बीडीओ अजय कुमार ने बताया कि बोधगया क्षेत्र में 62.06 प्रतिशत मतदान हुआ. उन्होंने बताया कि अब शुक्रवार को गया-बोधगया रिवर साइड रोड स्थित उच्च विद्यालय परिसर में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू की जायेगी. हालांकि, चुनाव खत्म होने के बाद प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की भीड़ उच्च विद्यालय के बाहर भी जमी रही. यहां स्ट्रांग रूम बनाया गया है. (कलेंद्र)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन