मनमोहक रही फल्गु की महाआरती

फोटो-मुख्य संवाददाता, गया कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर गुरुवार की शाम फल्गु की महाआरती की गयी. कार्तिक पूर्णिमा की वजह से भीड़ भी काफी थी और श्रद्धालु जो भी आ रहे थे. कार्तिक माह को अलविदा करते हुए फल्गु में अधिकतर महिला-पुरुषों ने सायंकालीन दीपदान किया. इस कारण दृश्य मनमोहक व शानदार लग रहा था. […]
फोटो-मुख्य संवाददाता, गया कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर गुरुवार की शाम फल्गु की महाआरती की गयी. कार्तिक पूर्णिमा की वजह से भीड़ भी काफी थी और श्रद्धालु जो भी आ रहे थे. कार्तिक माह को अलविदा करते हुए फल्गु में अधिकतर महिला-पुरुषों ने सायंकालीन दीपदान किया. इस कारण दृश्य मनमोहक व शानदार लग रहा था. कार्तिक का महीना सनातन धर्मावलंबियों के लिए पवित्र माना गया है. जैसे लग रहा था दीपों की दीपावली फल्गु के जल में मनाया जा रहा हो. इस बीच फल्गु की महाआरती ने और भी छटा बिखेर दी. फल्गु आरती का नेतृत्व ब्राह्मणों के दल का अभय नारायण मिश्रा कर रहे थे. इस मौके पर आयुक्त आरके खंडेलवाल, जिला पदाधिकारी संजय कुमार अग्रवाल, वरीय पुलिस अधीक्षक निशांत कुमार तिवारी, विष्णुपद मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गजाधर लाल पाठक, पंडाजी महेश लाल गुप्त व प्रतिज्ञा संस्था के वृजनंदन पाठक भी आदि मौजूद थे. कार्तिक पूर्णिमा होने की वजह से दीपदान करने आये स्थानीय लोगों के फल्गु आरती में शरीक हो जाने से आरती में भीड़ बढ़ गयी और रौनक भी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










