आयुष चिकित्सकों का घरना-प्रदर्शन स्थगित

Published at :06 Nov 2014 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
आयुष चिकित्सकों का घरना-प्रदर्शन स्थगित

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव व सचिव से बातचीत के बाद स्थगित हुआ धरना वरीय संवाददाता, गयासात नवंबर को पटना में होने वाले आयुष चिकित्सकों के धरना-प्रदर्शन को स्थगित कर दिया गया है. आयुष मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन ने यह निर्णय स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव दीपक कुमार व सचिव आनंद किशोर की बातचीत के बाद […]

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव व सचिव से बातचीत के बाद स्थगित हुआ धरना वरीय संवाददाता, गयासात नवंबर को पटना में होने वाले आयुष चिकित्सकों के धरना-प्रदर्शन को स्थगित कर दिया गया है. आयुष मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन ने यह निर्णय स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव दीपक कुमार व सचिव आनंद किशोर की बातचीत के बाद लिया है. उक्त आशय की जानकारी एसोसिएशन के सचिव डॉ शशिकांत ने दी. उन्होंने बताया है कि आयुष चिकित्सकों के वेतन से संबंधित विसंगतियों को दूर करने व उनकी नियुक्ति को नियमित करने को लेकर 29 सितंबर से चार अक्तूबर तक काला बिल्ला लगा कर जिले के आयुष चिकित्सकों ने कामकाज किया. 11 अक्तूबर को पटना में अधिकार रैली भी की गयी थी. इसके बाद भी सरकार ने उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं, तो सात नवंबर को पटना में धरना-प्रदर्शन की योजना बनायी गयी, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव दीपक कुमार व सचिव आनंद किशोर ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों से बात की और आयुष चिकित्सकों की मांगों पर गंभीरता से विचार-विमर्श करने का आश्वासन दिया. दोनों अधिकारियों के साथ हुई सकारात्मक बातचीत के बाद सात नवंबर को पटना में होनेवाले प्रदर्शन को स्थगित कर दिया गया है. इसकी जानकारी जिलाधिकारी संजय कुमार अग्रवाल व सीएस डॉ अरविंद कुमार को भी भेज दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन