असुविधाओं के बीच भुसंुडा पशु मेला शुरू

मानपुर. कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गुरुवार से भुसुंडा मैदान में पशु मेले की शुरुआत हुई. सुविधाओं की कमी के बीच छिटपुट पशुपालकों ने गुरुवार को खरीद-बिक्री की. गौरतलब है कि मेले में पानी, बिजली, दवा व सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है. नगर निगम की ओर से दो लाख 46 हजार 950 रुपये में […]
मानपुर. कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गुरुवार से भुसुंडा मैदान में पशु मेले की शुरुआत हुई. सुविधाओं की कमी के बीच छिटपुट पशुपालकों ने गुरुवार को खरीद-बिक्री की. गौरतलब है कि मेले में पानी, बिजली, दवा व सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है. नगर निगम की ओर से दो लाख 46 हजार 950 रुपये में मेले की बंदोबस्ती की गयी है. करीब डेढ़ दशक भुसुंडा मेला काफी प्रचलित था. यहां मगध क्षेत्र के अलावा पंजाब, हरियाणा, यूपी व राजस्थान के पशु व्यापारी आते थे. अच्छी नस्लों की गायें व भैंसों की बिक्री होती थी. एक माह तक चलने वाली इस मेले की तैयारी जोर-शोर से होती थी. इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा खेल-तमाशे का भी आयोजन होता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










