थम गया हाजियों के लौटने का सिलसिला

Published at :06 Nov 2014 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
थम गया हाजियों के लौटने का सिलसिला

गुरुवार को आखिरी उड़ान से लौटे 136 हाजी संवाददाता, बोधगया गया एयरपोर्ट पर गुरुवार को मक्का से हजियों का आखिरी जत्था लौटा. इसके साथ ही सूबे के हाजियों के लौटने कर सिलसिला खत्म हो गया. गुरुवार को 136 हाजी गया एयरपोर्ट पर उतरे. हाजियों के स्वागत के लिए बिहार हज कमेटी के अध्यक्ष मौलाना अनीसुर […]

विज्ञापन

गुरुवार को आखिरी उड़ान से लौटे 136 हाजी संवाददाता, बोधगया गया एयरपोर्ट पर गुरुवार को मक्का से हजियों का आखिरी जत्था लौटा. इसके साथ ही सूबे के हाजियों के लौटने कर सिलसिला खत्म हो गया. गुरुवार को 136 हाजी गया एयरपोर्ट पर उतरे. हाजियों के स्वागत के लिए बिहार हज कमेटी के अध्यक्ष मौलाना अनीसुर रहमान व रजाकार समिति के लोग मौजूद थे. सभी हाजियों के परिजनों ने एयरपोर्ट पर फूल-माला के साथ उनका स्वागत किया. इसके बाद सभी अपने-अपने गंतव्य को रवाना हो गये. गौरतलब है कि इस वर्ष हजयात्रा पर सूबे के 6,228 यात्री गये थे. इनमें आठ की मौत मक्के में ही हो गयी. हज कमेटी के मार्फत से उनके परिजनों के सामान उनके घर तक पहुंचा दिये जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन