गरीबों को बीपीएल कार्ड मुहैया कराने की मांग

Published at :06 Nov 2014 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
गरीबों को बीपीएल कार्ड मुहैया कराने की मांग

जनवितरण प्रणाली में अनियमितता का बोलबाला : लोजपा फोटो-संवाददाता, गया लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने गरीबों को जल्द से जल्द बीपीएल कार्ड मुहैया कराने की मांग की है. शहर के गांधी मैदान स्थित गांधी मंडप में लोजपा की बैठक में नेताओं ने कहा कि प्रदेश में जनवितरण प्रणाली में बड़े अनियमितता का बोलबाला है. लेकिन, […]

विज्ञापन

जनवितरण प्रणाली में अनियमितता का बोलबाला : लोजपा फोटो-संवाददाता, गया लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने गरीबों को जल्द से जल्द बीपीएल कार्ड मुहैया कराने की मांग की है. शहर के गांधी मैदान स्थित गांधी मंडप में लोजपा की बैठक में नेताओं ने कहा कि प्रदेश में जनवितरण प्रणाली में बड़े अनियमितता का बोलबाला है. लेकिन, सरकार मूकदर्शक बनी है. पार्टी के जिला अध्यक्ष मो अताउल्लाह खां ने पेट्रोल व डीजल की कीमतें कम करने के लिए केंद्र सरकार की तारीफ की. इस मौके पर पार्टी के प्रदेश सचिव अरविंद कुमार सिंह भी मौजूद थे. उन्होंने बताया कि गुरुवार को भुनेश्वर कुमार पासवान, उमेश पासवान, जेठन पासवान, रोहित कुमार, सुचित कुमार, अनिता देवी, आकाश कुमार व अतुल कुमार सिंह सैकड़ों लोगों ने लोजपा की सदस्यता ली. इस मौके पर छात्र लोजपा के जिला अध्यक्ष अंजय कुमार समेत काफी लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन