ज्ञान की धरती है मगध : नीतीश

Published at :24 Aug 2014 7:40 AM (IST)
विज्ञापन
ज्ञान की धरती है मगध : नीतीश

बांकेबाजार (गया) : मगध ज्ञान की धरती है. भगवान बुद्ध को ज्ञान यहीं मिला. सभी से अपील है कि हिंसा का त्याग करें. अहिंसा में विश्वास रखें. शांति की राह पर चलें. ऐसा काम करें कि पूरी दुनिया उसकी नकल करे. आप बिहारी कहलाने में पहले संकोच करते थे, लेकिन अब गर्व का अनुभव करते […]

विज्ञापन

बांकेबाजार (गया) : मगध ज्ञान की धरती है. भगवान बुद्ध को ज्ञान यहीं मिला. सभी से अपील है कि हिंसा का त्याग करें. अहिंसा में विश्वास रखें. शांति की राह पर चलें. ऐसा काम करें कि पूरी दुनिया उसकी नकल करे. आप बिहारी कहलाने में पहले संकोच करते थे, लेकिन अब गर्व का अनुभव करते हैं.

ये बातें पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहीं. वह पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्रनाथ वर्मा की 93वीं जयंती व उपेंद्रनाथ वर्मा इंटर कॉलेज, इटवा, के 23वें स्थापना दिवस समारोह के तहत शनिवार को कॉलेज के प्रांगण में उपेंद्रनाथ वर्मा की प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर लोगों को संबोधित कर रहे थे.

श्री कुमार ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्रनाथ वर्मा ने समाजवादी विचारधारा

अपना कर ढेर सारे लोगों को आगे आने के लिए प्रेरित किया. उन्हें बच्च-बच्च जानता है. सूबे में जब हमारी सरकार बनी, तो वह राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष बने. कृषि रोड मैप बनाने में भी उनकी सराहनीय भूमिका रही. उन्होंने राजनीतिक जीवन में ही कई संस्थानों की स्थापना की.

उन्होंने बताया कि बिहार देश का पहला राज्य बना, जिसने महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया. हमारी सरकार ने समाजवादी विचारधारा पर चल कर काम किया और कर भी रही है. सोचना अब आप लोगों को है. उन्होंने केंद्र में सत्तारूढ़ एनडीए द्वारा देश की जनता को गुमराह किये जाने का संकेत करते हुए कहा, ‘अब अच्छे दिन आयेंगे’ इस दुष्प्रचार से लोग प्रभावित हो गये.

इस दौरान सभा को विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार, विनोद कुमार यादव, विधान पार्षद उपेंद्र प्रसाद अनुज सिंह, राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे, विधायक कृष्णनंदन यादव, राजद के गया जिलाध्यक्ष राधेश्याम प्रसाद, बीटीएमसी सदस्य डॉ कुमुद वर्मा, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार यादव, रमेश कुमार मिश्र व द्वारिका प्रसाद आदि लोगों ने भी संबोधित किया. इस दौरान बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुशवाहा ने जदयू का दामन थाम लिया. सभा की अध्यक्षता बागी कुमार वर्मा व संचालन ब्रजेश कुमार ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन