सब्जी लदी पिकअप से 1400 लीटर शराब जब्त

शराब धंधेबाज व पिकअप चालक फरार
शराब धंधेबाज व पिकअप चालक फरार प्रतिनिधि, डोभी. डोभी थाना क्षेत्र के घठेरिया मोड़ के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई कर विदेशी शराब लोडेड पिकअप वैन को जब्त किया है. पुलिस ने बताया कि वाहन में ऊपर से हरी सब्जियां लदी थीं, जबकि उसके नीचे शराब की कई पेटियां छिपायी गयी थीं. जांच के दौरान कुल लगभग 1400 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. डोभी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त होने पर विशेष टीम गठित कर वाहन की तलाशी ली गयी. पुलिस की कार्रवाई देखकर पिकअप वैन चालक और शराब कारोबारी मौके से फरार हो गये. इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब की खेप कहां से लायी गयी और कहां पहुंचायी जानी थी, इसकी जांच की जा रही है. जब्त पिकअप वाहन और शराब की पेटियों को थाना परिसर में लाकर रख लिया गया है. पुलिस ने इस संबंध में उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




