गया : माओवादियों ने डायनामाइट लगा स्कूल भवन को उड़ाया

बांकेबाजार/इमामगंज (गया) : माओवादियों ने मंगलवार की रात डायनामाइट लगा कर बांकेबाजार प्रखंड क्षेत्र स्थित मध्य विद्यालय, सोनदाहा के भवन को उड़ा दिया़ विस्फोट से से आसपास का इलाका थर्रा गया. हालांकि, इसी स्कूल से करीब आधा किलोमीटर दूर जंगल में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 153 बटालियन का कैंप है. विस्फोट की आवाज […]
बांकेबाजार/इमामगंज (गया) : माओवादियों ने मंगलवार की रात डायनामाइट लगा कर बांकेबाजार प्रखंड क्षेत्र स्थित मध्य विद्यालय, सोनदाहा के भवन को उड़ा दिया़ विस्फोट से से आसपास का इलाका थर्रा गया. हालांकि, इसी स्कूल से करीब आधा किलोमीटर दूर जंगल में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 153 बटालियन का कैंप है. विस्फोट की आवाज सुनते ही कैंप में मौजूद सीआरपीएफ के अधिकारियों व जवानों ने कैंप पर माओवादी हमले की आशंका के मद्देनजर मोर्चा लेकर तैनात हो गये.
इंसास राइफल के 21 मैगजीन बरामद
बाराचट्टी(गया). सीआरपीएफ व बाराचट्टी पुलिस की टीम ने महुअरी गांव के समीप से एक डब्बे मेें रखे इंसास राइफल के 21 मैगजीन बरामद किये. प्लास्टिक के जार में नक्सलियों को सप्लाइ किये जाने के लिए इंसास राइफल के 21 मैगजीन रखे गये थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










