साढ़े पांच घंटे देरी से पहुंचा एयर इंडिया का दिल्ली-गया विमान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बोधगया : कोहरे की मोटी चादर ने विमानों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा दिया है. विमान अपने निर्धारित समय से उड़ान नहीं भर पा रहे हैं और इस कारण हवाई यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है. ज्यादातर वैसे यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ रही है, जिनका कनेक्टिंग फ्लाइट है. ऐसे में उन यात्रियों […]
विज्ञापन
बोधगया : कोहरे की मोटी चादर ने विमानों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा दिया है. विमान अपने निर्धारित समय से उड़ान नहीं भर पा रहे हैं और इस कारण हवाई यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है. ज्यादातर वैसे यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ रही है, जिनका कनेक्टिंग फ्लाइट है. ऐसे में उन यात्रियों को और ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सोमवार को गया एयरपोर्ट पर एयर इंडिया का विमान संख्या एआइ 433 साढ़े पांच घंटे की देरी से पहुंचा.
एयर इंडिया का दिल्ली-गया-दिल्ली वाया वाराणसी के लिए नियमित उड़ान भर रहे विमान संख्या एआइ 433 शाम सात बज कर 15 मिनट पर गया एयरपोर्ट पर लैंड किया. इसका निर्धारित समय दोपहर 1:40 बजे है. यात्रियों को लेकर विमान 7:45 बजे वाराणसी के लिए उड़ान भरा.
एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर ने बताया कि विमान में दिल्ली से गया के लिए कुल 106 यात्री व वाराणसी के लिए 11 यात्री आये थे और गया से दिल्ली के लिए कुल 33 यात्रियों ने उड़ान भरी. साथ ही, इसी विमान से वाराणसी से दिल्ली के लिए 124 यात्री जानेवाले हैं. उन्होंने बताया कि कुहासा के बाद तकनीकी कारणों से भी विमान दिल्ली से ही देर से उड़ान भरा था. इधर, कोहरे के कारण एक घंटा विलंब से गया-कोलकाता इंडिगो विमान गया एयरपोर्ट से उड़ान भरा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










