गया जी : 12 घंटे में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, महिला हत्या मामले में तीन गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
गया: 12 घंटे में हत्या का खुलासा, 3 गिरफ्तार

सांकेतिक तस्वीर

Gaya Ji News : गया जी में महिला की हत्या का मामला, पुलिस ने 12 घंटे के भीतर ही चौंकाने वाला खुलासा किया है. भूमि विवाद और प्रेम प्रसंग के एंगल से जांच करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

Gaya Ji News : इमामगंज थाना क्षेत्र के बड़हीखाप गांव के मुशन टांड टोला की रहने वाली महिला सुनीता कुमारी की हत्या के मामले में पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा करते हुए हत्या में शामिल तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डंडा भी झाड़ियों से बरामद कर लिया है.

डीएसपी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में डीएसपी धीरज कुमार ने बताया कि जांच के दौरान कई अहम सुराग हाथ लगे. पूछताछ में सामने आया कि घटना से चार-पांच दिन पहले मृतका का अपनी बड़ी गोतिनी के बेटे संतोष कुमार से भूमि विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था. इस घटना की जानकारी मृतका ने अपने नैहर के परिजनों को भी दी थी.

जांच के दौरान मृतका की बेटी ने उदय कुमार का नाम बताया जो अक्सर उनके घर आया-जाया करता था. वहीं घटना की शाम राकेश कुमार मृतका को अपनी बाइक पर बैठाकर बाजार ले गया था. पुलिस ने जब तीनों संदिग्धों के मोबाइल कॉल डिटेल और लोकेशन की जांच की तो पता चला कि घटना से पहले और बाद में तीनों लगातार एक-दूसरे के संपर्क में थे.

कड़ाई से पूछताछ करने पर उदय कुमार ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. उसने पुलिस को बताया कि उसने राकेश कुमार और संतोष कुमार के साथ मिलकर ईंट और डंडे से सुनीता कुमारी की हत्या कर दी. हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को गांव के बधार स्थित कुएं में फेंक दिया गया.

डीएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में उदय कुमार और राकेश कुमार का मृतका के साथ प्रेम प्रसंग होने की बात भी सामने आई है. पुलिस पूरे मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. प्रेस वार्ता के दौरान इमामगंज थानाध्यक्ष अमित कुमार भी उपस्थित रहे. पुलिस की त्वरित कार्रवाई और महज 12 घंटे के भीतर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Also Read : गया जी में 30 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 3 वर्षीय पीयूष को 7 घंटे बाद सकुशल निकाला, NDRF-SDRF के सफल रेस्क्यू से गांव में खुशी


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन