आज शहर के 37 मुहल्लों में छह घंटे गुल रहेगी बिजली
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गया : पंचायती अखाड़ा पावर स्टेशन में मरम्मत कार्य होने के कारण शहर के 37 मुहल्लों में रविवार को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे यानी छह घंटे तक बिजली गुल रहेगी. यह जानकारी देते हुए साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के शहरी क्षेत्र के कार्यपालक अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि पंचायती […]
विज्ञापन
गया : पंचायती अखाड़ा पावर स्टेशन में मरम्मत कार्य होने के कारण शहर के 37 मुहल्लों में रविवार को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे यानी छह घंटे तक बिजली गुल रहेगी. यह जानकारी देते हुए साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के शहरी क्षेत्र के कार्यपालक अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि पंचायती अखाड़ा पावर ग्रिड के 33 व 11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र में रिकंडक्टरिंग का काम होने के कारण 29 दिसंबर को दिन में 10 बजे से शाम 4:00 बजे तक बिजली सेवा बाधित रहेगी.
उन्होंने बताया कि उक्त कार्य को लेकर चंदौती मोड़, किशोरी मोहन कॉम्प्लेक्स, सिकरिया मोड़, जेल प्रेस कॉलोनी, जेल रोड, शास्त्री नगर, गया कॉलेज मोड़, पुलिस लाइन, गेवाल बिगहा, शहमीर तकिया, दुर्गा स्थान, करीमगंज, मिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज मोड़, स्वराज पुरी रोड, नगमतिया रोड, बाटा मोड़, मारूफगंज, बनिया पोखर, स्टेशन रोड, गुरुद्वारा रोड, टिकारी रोड, दुल्हीनगंज, टेलबिगहा, डोम टोली, मिर्चइया गली, डेल्हा, पंचायती अखाड़ा, जीबी रोड, गोल पत्थर, नयी गोदाम, टावर चौक, रामशिला, कॉटन मिल, दुख:हरणी मंदिर सहित 37 मुहल्लों में उक्त अवधि के दौरान बिजली सेवा बाधित रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










