रामपुर मुहल्ला और बोधगया में सात मकान गिरे, दो लोग घायल

Updated at : 30 Sep 2019 9:24 AM (IST)
विज्ञापन
रामपुर मुहल्ला और बोधगया में  सात मकान गिरे, दो लोग घायल

गया : लगातार हो रही बारिश में शहर के रामपुर मुहल्ले में छह लोगों का मकान गिर गया. इसमें दो महिलाएं जख्मी हो गयीं. लोगों ने बताया कि गजानंद प्रसाद, ओमप्रकाश प्रसाद, जितेंद्र कुमार सिन्हा, सागर कुमार, धनंजय सिन्हा व अमित कुमार का मकान बारिश के कारण गिर गया. इसमें किरण देवी समेत दो महिलाएं […]

विज्ञापन

गया : लगातार हो रही बारिश में शहर के रामपुर मुहल्ले में छह लोगों का मकान गिर गया. इसमें दो महिलाएं जख्मी हो गयीं. लोगों ने बताया कि गजानंद प्रसाद, ओमप्रकाश प्रसाद, जितेंद्र कुमार सिन्हा, सागर कुमार, धनंजय सिन्हा व अमित कुमार का मकान बारिश के कारण गिर गया. इसमें किरण देवी समेत दो महिलाएं घायल हो गयीं.

मकान गिरने से अनाज, बरतन व अन्य सामान बर्बाद हो गये हैं. लोगों के सामने अब रहने की समस्या उत्पन्न हो गयी है. छह घरों में करीब 25 से अधिक लोग रहते थे. इसकी सूचना आपदा प्रबंधन विभाग को दी. जदयू नेता अनिल पटेल ने प्रशासन से जांच कर उचित मुआवजा देने की मांग की है. वहीं बोधगया की बारा पंचायत के शेभाखाप गांव में जगेश्वर यादव का घर बारिश के कारण गिर गया.
कालीपोखर में बारिश से गिरा घर, दो मवेशियों की मौत : मानपुर. नगर निगम अंतर्गत वार्ड 51 के कालीपोखर मुहल्ले में तेज बारिश के कारण खपरैलनुमा मकान ध्वस्त हो गया. घटना रविवार दोपहर की बतायी जाती है. हादसे में मकान मालिक पदारथ महतो (65) व उनकी पत्नी चौरसी देवी (60)गंभीर रूप से जख्मी हो गयीं.
वहीं, मकान के मलबे में दबने से दो गायों की मौत हो गयी. एक गाय का बच्चा भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. घटना के बाद आसपास के लोग पहुंचे व मलबे से जख्मी वृद्ध दंपति को निकाला व इलाज के लिए निजी अस्पताल में ले गयेे.
वार्ड पार्षद मनोज कुमार ने प्रशासन से किसान को उचित मुआवजा देने की मांग की है. इधर, सीओ जितेंद्र पांडेय ने बताया कि पीड़ित परिवार को आपदा विभाग की ओर से मुआवजा दिया जायेगा. इसके लिए पीड़ित परिवार को कार्यालय आकर आवेदन देना होगा.
बथानी में कई मकान ध्वस्त : नीमचक बथानी. प्रखंड क्षेत्र में लगातार बारिश होने की वजह से कई जगह सड़कों पर पानी आ जाने की वजह से आवागमन बाधित हो गया है. बंडी हाईस्कूल के चारों तरफ पानी आ जाने की वजह से वहां तक पहुंचना मुश्किल हो गया है. वही नियामतपुर निवासी रामजी मिस्त्री, गोवडीहा निवासी दीपक रविदास, सियरभुक्का निवासी शैलेंद्र शर्मा, नैली निवासी रामकलेश शर्मा, पत्थरकट्टी निवासी छोटू मांझी के बने मिट्टी के मकान ध्वस्त हो गये.
मकान गिरने से सभी परिवारों के लोग बेघर हो गये हैं, कई परिवारों ने दूसरे के घर में शरण ली. वहीं कई परिवार अपने रिश्तेदारों के यहां चले गये. अंचलाधिकारी पिंटू कुमार ने बताया कि घर से बेघर हुए परिवारों को ग्रामीणों के सहयोग से तत्काल रहने की व्यवस्था करायी जा रही है. साथ ही उच्च अधिकारी से बात कर सरकार द्वारा हर संभव मदद दिलायी जायेगी.
मोहड़ा में दर्जनों घर गिरे : मोहड़ा. प्रखंड क्षेत्र में लगातार कई दिनों से हो रही बारिश की चपेट में आने से क्षेत्र के दर्जनों मिट्टी के मकान गिर कर ध्वस्त हो गये.
बरसात के पानी ने सैकड़ों लोगों को बेघर कर दिया. प्रखंड के घूरे परसा, मोहनपुर , धौकल बिगहा, धरम बिगहा, मद बिगहा, सोनरा ,अईसे कई गांव है. जहां के लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया. समाजसेवी पप्पू यादव ने लोगों को प्लास्टिक खरीद कर गरीबों के बीच वितरण किया.
बारिश से ढहे दाे ग्रामीणों के मकान, आफत में लोग
डोभी. लगातार हो रही बारिश से प्रखंड क्षेत्र के कई जगहों पर घर ढहने से कई लोग बेघर हो गये हैं. प्रखंड के कंजियार गांव में वासु यादव व ब्रजेश यादव के घर बारिश के कारण ढह गये. घर ढहने से अनाज व कपड़ा आदि मलबे में दब गये, जिससे परिवार के लोगों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है.
यहां तक पीड़ित परिवार के लोग इस मूसलाधार बारिश में आसमान के नीचे समय बिताने को विवश हैं. अभी तक पीड़ित परिवारों को किसी तरह की सरकारी सहायता मुहैया नहीं करायी गयी है. इस संबंध में डोभी पंचायत के मुखिया जितेंद्र यादव ने कहा कि आपदा प्रबंधन के तहत पीड़ित परिवारों को सहायता मिलनी चाहिए. लेकिन रविवार की शाम तक किसी भी सरकारी अधिकारी द्वारा इन परिवारों का सुधि नहीं ली गयी.
बारिश से एक दर्जन से अधिक मकान गिरे, बेघर हुए लोग
गुरुआ. प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में तेज बारिश के कारण एक दर्जन से अधिक परिवारों के घर गिर गये. इससे वे बेघर हो गये हैं. प्राप्त खबर के अनुसार काज के चटक बिगहा में जय प्रकाश कुमार का घर अचानक गिर गया. इससे पूरे परिवार के बीच समस्या उत्पन्न हो गयी है.
वहीं परसावां गांव में सुनैना देवी, रामवृक्ष यादव, रामबली चौधरी, महेंद्र यादव, सुरेश मांझी, पुकार याद के घर गिर गये. भरौधा में मुन्ना चौधरी का घर गिरने से परिवार के सभी लोगों के बीच संकट की स्थिति है. सिमारु में अमरेंद्र दास, बैजू धाम में सुनील कुमार, लालमुनी के घर गिरने से परिवार दिक्कत में है. बड़ही बिगहा में दो दलितों के घर गिर गये. इसके अलावा लालगढ़ गांव में बारिश के पानी से आठ घर बेघर हो गये हैं.
चार लोगों के मिट्टी से बनेेेे मकान गिरे
बाराचट्टी. पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश से मोहनपुर के अम्बतरी पंचायत के सांवरचक, करमा तुरी टोला, बाराचट्टी के भोक्ताडीह, महुगांई व कठौतिया गांवों के चार ग्रामीणों के मिट्टी के घर गिर गये. जानकारी के अनुसार, सांवरचक करमा तुरी टोला गांव की इंदिया देवी, छुरी भुईंनी, कठौतिया के बेटु यादव भोक्ताडीह के सोमर सिंह भोक्ता, महुगांई के जीभल यादव के घर तेज वर्षा के कारण गिर गये. सांवरचक करमा तुरी टोला के पीड़ितों ने राहत की गुहार लगायी है. मोहनपुर बीडीओ कुमार अश्विन ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन